{"_id":"5ff0c3608ebc3e3fc432b8b4","slug":"four-miscreants-arrested-for-stealing-commercial-vehicles-noida-news-noi557500132","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक वाहनों को चुराकर कटवाने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक वाहनों को चुराकर कटवाने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
व्यावसायिक वाहनों को चुराकर कटवाने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली पुलिस ने व्यावसायिक वाहनों को चोरी कर कटवाने वाले गिरोह के चार बदमाशों को ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बाइक, दो तमंचे और 6 मोबाइल बरामद हुए हैं। इनकी पहचान फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी रवि ठाकुर, बांदा के खुरहंड निवासी रतिभान उर्फ बंशी, दिल्ली के आनंद विहार निवासी बलदेव और दिल्ली के तिलक नगर निवासी जशप्रीत सिंह उर्फ मोंटी के रूप में हुई। आरोपी टाटा-407, 409, पिकअप और मिनी ट्रक जैसे वाहनों को चोरी कर दिल्ली में कटवा देते थे। उन्होंने 9 वाहनों को कटवाने की बात कबूल की है।
सेंट्रल जोन डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि फेज-3 कोतवाली पुलिस शुक्रवार रात ट्रांसपोर्ट नगर में गश्त कर रही थी। रात करीब दो बजे एक बाइक पर दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। वहीं, कुछ दूरी पर खडे़ दो और युवक भी उनके साथ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। उनकी तलाशी ली गई तो दो तमंचे, 6 मोबाइल और नकदी बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास क्षेत्र से व्यावसायिक वाहनों को चुराकर दिल्ली कटवाने के बाद बेच देते थे। पुलिस ने दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी दलजीत सिंह उर्फ करनेटो और पिंकू को नामजद किया है। उक्त आरोपी कबाड़ के नाम पर चोरी के वाहनों को कटवाते हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों 9 वाहनों को कटवाने की बात कबूल की है। आरोपी केवल व्यावसायिक वाहनों को ही चुराते थे। सभी वारदात को अंजाम देने के बाद छिजारसी में छिप जाते थे।