फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four miscreants arrested for looting a businessman's house in Sector-30, Noida

न्यू ईयर पार्टी के लिए लूट: डिलीवरी कंपनी से जुड़ा ई-रिक्शा चुराया, 2 बदमाश डिग्गी में छिपे; परिवार बनाया बंधक

Sun, 29 Dec 2024 02:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Dec 2024 02:55 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-30 में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूट करने वाले चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। स्वाट टीम, साइबर सेल, सेक्टर-20 थाना पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Four miscreants arrested for looting a businessman's house in Sector-30, Noida
कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-30 में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूट करने वाले चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। स्वाट टीम, साइबर सेल, सेक्टर-20 थाना पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। चारों बदमाश मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। यहां न्यू अशोक नगर दिल्ली, सेक्टर-15 नयाबांस, जेजे कॉलोनी सेक्टर-16 में रह रहे थे। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर बदमाश लूट करने गए थे। लूट के 2 लाख 5 हजार रुपये कैश, आधार, पासपोर्ट समेत अन्य सामान की बरामदगी पुलिस ने बताई। पुलिस के मुताबिक बदमाश डीएनडी से सेक्टर-18 की तरफ आ रहे थे, डीएलएफ मॉल तिराहे से पहले शहदरा नाले किनारे मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि लूट के लिए ऐप बेस्ड डिलीवरी कंपनी से जुड़ा ई-रिक्शा चोरी कर उसी से चारों बदमाश पहुंचे थे। दो बदमाश ई-रिक्शा पर आगे बैठे थे और दो डिग्गी के अंदर छिपे थे। गनपॉइंट पर लूट के बाद एक बदमाश ई-रिक्शा लेकर चला गया था। तीन बदमाश कारोबारी पति-पत्नी व उनकी बेटी को बंधक बनाकर उनकी ही कार से ले गये थे।

विज्ञापन

घटना के वक्त ही कारोबारी की बेटी ने पुलिस को कॉल कर दिया था। इसलिए सुरक्षित निकालने को बदमाश कारोबारी पति-पत्नी को बँधक बनाकर उनकी ही कार से निकले थे। सेक्टर-142 के आगे नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर तीनों बदमाश उतर गये थे और पैदल चले गये थे। आज सुबह हुई मुठभेड़ में चारों बदमाश पकड़े गये। इसके बाद डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह, एडीसीपी मनीष मिश्रा, एसीपी प्रवीण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed