फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four members of a family were cheated of Rs 84 lakh in the name of investing in the stock market.

Noida News: शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर एक परिवार के चार लोगों से 84 लाख की ठगी

Mon, 25 Dec 2023 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four members of a family were cheated of Rs 84 lakh in the name of investing in the stock market.
निवेश के नाम पर एक ही परिवार के चार से 84 लाख की ठगी
विज्ञापन

- कंपनी का क्लाउड चेन एप डाउनलोड कराकर कराते थे निवेश, वेबसाइट पर दिखाते थे लाभ
- लगातार लाभ दिखाने पर पीड़ित ने पत्नी और दोनों बच्चों को भी जोड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा देकर एक ही परिवार के चार लोगों से 84 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने पीड़ितों को व्हाट्स एप ग्रुप पर जोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-50 निवासी संजय शर्मा ने कहा है कि कुछ समय पहले फेसबुक पेज पर शेयर बाजार में निवेश से लेकर अन्य बिजनेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी। संजय ने फेसबुक पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें व्हाट्स एप ग्रुप पर जोड़ दिया। व्हाट्स एप ग्रुप का नाम ट्रिजर बाउल क्लब 23 था। इस ग्रुप को क्लाउट चेन वर्ड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड का बताया गया था। ग्रुप में दो सौ से अधिक लोग जुड़े थे। शुरुआत में संजय शर्मा ने कई दिनों तक ग्रुप को देखा इसके बाद आरोपी उनसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में निवेश करने के लिए कहने लगे। पीड़ित ने आरोपियों के दबाव में ट्रेडिंग अकाउंट बना लिया।
विज्ञापन

जालसाजों ने उनके फोन में अपनी कंपनी का क्लाउड चेन एप डाउनलोड करा दिया। जिसके जरिये उन्होंने 13.50 लाख रुपये का निवेश किया। निवेश की गई रकम कथित रूप से दोगुना हो गई। संजय ने इस रकम को निकालने का प्रयास किया पर वह असफल रहे। आरोपियों ने कहा रकम निकालने के लिए उनको और निवेश करना होगा। इस तरह वह उनके कहने पर पीड़ित रकम डालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर लगातार लाभ दिखने पर इस एप से उनकी पत्नी और दोनों बेटों को भी जोड़ लिया और इनके फोन में भी एप डाउनलोड करा दिया। उनकी पत्नी ने करीब 20 लाख रुपये निवेश किया और बेटों ने भी लाखों रुपये निवेश कराए। इनके निवेश की गई रकम हर रोज ऐप पर बढ़ी हुई दिखती थी। जब संजय शर्मा ने 84 लाख रुपये का निवेश कर दिया तो रकम निकालने का प्रयास किया लेकिन रकम नहीं निकाल पाए। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया और संपर्क तोड़ लिया।जिसके बाद उन्होंने ठगी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed