फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four kabaddi players from the district will represent UP, the team leaves for the championship.

Noida News: जिले के चार कबड्डी खिलाड़ी करेंगे यूपी का प्रतिनिधित्व, चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

Tue, 25 Nov 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Four kabaddi players from the district will represent UP, the team leaves for the championship.
अजय, प्रांशु, वंश और विनीत दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के चार कबड्डी खिलाड़ी हरियाणा में होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हरियाणा के सोनीपत स्थित गुहाना में 27 से 30 नवंबर तक सब-जूनियर बालक वर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित होगी। मंगलवार को घोषित यूपी टीम में कुल 14 खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जिनमें जिले के अजय यादव, प्रांशु शर्मा, वंश सिंह और विनीत भाटी भी हैं। चारों खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। टीम की कमान प्रांशु शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

अन्य जिलों से रामू, रामू सिंह, अभिषेक पटेल, सागर, सागर यादव, अभय पटेल, चंद्रकुमार, राज, अभय पांडे और करुण राजभर टीम में चयनित हुए हैं। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर को टीम के कोच की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि यूपी टीम का चयन एक से 14 नवंबर तक जेडी कबड्डी अकादमी, ग्रेटर नोएडा और 15 से 25 नवंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, बड़ा लालपुर, वाराणसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सभी खिलाड़ी मंगलवार को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हरियाणा रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed