फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four foot overbridge will be built on Golf Course Road to prevent accidents

Noida News: हादसों को रोकने के लिए गोल्फ कोर्स रोड पर बनेंगे चार फुट ओवरब्रिज

Sat, 14 Jan 2023 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Four foot overbridge will be built on Golf Course Road to prevent accidents
गोल्फ कोर्स रोड पर पैदल यात्री (फाइल फोटो)
जीएमडीए के साथ मिलकर डीएलएफ करेगा निर्माण, चार स्थान किए गए चिह्नित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर के सबसे शानदार इलाकों में से एक गोल्फ कोर्स रोड पर हादसों को रोकने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) यहां दुर्घटना संभावित जगहों पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने जा रहा है। यह चार स्थानों पर बनाए जाएंगे, इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। इससे पैदल चलने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह चार एफओबी ब्रिस्टल चौक, चकरपुर गांव, पारस डाउन टाउन और टाइम सेंटर के पास बनाए जाएंगे। इससे पहले सड़क पर लगातार बढ़ रहे हादसों को देखते हुए पांच एफओबी बनाने का फैसला लिया गया था, लेकिन विपुल बेल्मोंट के निवासियों के विरोध के चलते एक एफओबी को सूची से हटाना पड़ा था।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने इस पूरी रोड पर सात ऐसे स्थान चिह्नित किए थे जो दुर्घटना संभावित वाले हैं। इनमें ब्रिस्टल चौक, एमएलए फ्लैट के पास का जंक्शन, सेक्टर-42-43 का जंक्शन, विपुल बेल्मोंट बिल्डिंग, एआईटी चौक, सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन और एसपीआर जंक्शन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर ऑफिसों में काम करने वालों के साथ-साथ हाउस कीपिंग और घरों में काम करने वाला स्टाफ पैदल गुजरता है। यहां पर सामान्यत: पैदल यात्रियों को फेसिंग से कूदकर सड़क पार करते देखा जा सकता है, इससे हादसा होने की आशंका हमेशा बनी रहती है।
प्राधिकरण के अधिकारी कहते हैं कि पांच एफओबी बनना तय हुआ था लेकिन एमपीडी टावर पर अतिक्रमण को देखते हुए चार एफओबी बनाना तय हुआ। यह निर्धारण निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के स्तर से किया गया।
इस मामले में जनरल मैनेजर मोबिलिटी कर्नल आरडी सिंघल कहते हैं कि जीएमडीए डीएलएफ के साथ मिलकर इन एफओबी को बना रहा है। यह कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत हो रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।





सड़क निर्माण का हिस्सा नहीं थे एफओबी

गोल्फ कोर्स रोड के ओरिजिनल प्लान में फुटओवर ब्रिज शामिल नहीं थे। इस रोड के बनने के बाद होने वाले सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए एफओबी की जरूरत महसूस की गई। इसके लिए प्राधिकरण ने डीएलएफ से एफओबी बनाने के लिए कहा गया।



दीपक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed