Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four flights, including those from Bengaluru and Lucknow, departed with delays.

Noida News: बंगलूरू-लखनऊ समेत 4 फ्लाइट देरी से हुईं रवाना

Sun, 01 Nov 2026 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Four flights, including those from Bengaluru and Lucknow, departed with delays.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार को चार उड़ानों ने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरी। इनमें लखनऊ, बंगलूरू, धर्मशाला और बरेली जाने वाली फ्लाइट शामिल रहीं। दोपहर 3:20 बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई2722 शाम 4:17 बजे उड़ान भर सकी। वहीं, दोपहर 2:40 बजे बंगलूरू जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी1376 करीब 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा, सुबह 9:35 बजे धर्मशाला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई7671 भी 30 मिनट से अधिक की देरी से उड़ान भर सकी। इसी समय बरेली के लिए निर्धारित फ्लाइट संख्या 6ई7626 करीब 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, चारों उड़ानें एयरपोर्ट पर ही देरी से पहुंची थीं। इस कारण उनके प्रस्थान में भी देरी हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed