फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   four domestic help flee taking Fortuner, jewelery and cash worth 3 crores

कारोबारी के माता पिता को नशीला पदार्थ खिलाकर फॉर्च्यूनर और 3 करोड़ की जूलरी व कैश ले उड़े चार घरेलू सहायक

Wed, 27 Oct 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
four domestic help flee taking Fortuner, jewelery and cash worth 3 crores
नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में चार घरेलू सहायकों ने टूर एंड ट्रैवल कारोबारी के परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से तीन करोड़ से अधिक का माल उड़ा लिया। आरोपी करीब 70 लाख रुपये नगद, जूलरी, कीमती सामान के साथ फॉर्च्यूनर कार भी ले गए। कारोबारी अदीब सिंह बिंद्रा (34) ने पुलिस को बताया है कि फरार चारों घरेलू सहायक और सहायिकाएं नेपाल निवासी हैं।
विज्ञापन

पंजाबी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए 6 टीमें गठित की हैं। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनको दिल्ली लाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित अदीब सिंह बिंद्रा परिवार वेस्ट पंजाबी बाग स्थित कोठी में परिवार के साथ रहते हैं। वह बिंद्रा टूर एंड ट्रैवल के नाम से कंपनी है। नेपाल निवासी करण शार्की (30) बीते छह वर्षों से घर में हेड कुक था। वहीं राजू (19) सफाई व दूसरे काम कर रहा था। जबकि प्रीति (20) और दीपा (20) घर में छोटे-मोटे काम करती थी। इसके अलावा घर में राज व प्रदीप भी काम करते हैं। अदीब ने ग्राउंड फ्लोर पर सर्वेंट क्वार्टर बनाए हुए हैं। जहां सभी घरेलू सहायक रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अक्तूबर की रात अदीब परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में गए थे। तड़के करीब 4:30 बजे घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अपर ग्राउंड फ्लोर के किचन की लाइट ऑन थी। अदीब पहली मंजिल के ड्रेसिंग रूम में गए तो वहां अलमारियों के ताले टूटे थे। घर का सामान भी बिखरा था। फर्श पर उनकी मां अमिंदरजीत कौर और बेड पर पिता दलजीत सिंह बेहोश पड़े थे। अदीब ने मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अदीब ने घर का सामान चेक किया तो वहां अलमारियों में रखे करीब 70 लाख कैश, सोने-हीरे के जेवरात, कीमती घड़ियां व अन्य सामान गायब थे। अदीब का कहना था कि आरोपियों ने करीब तीन करोड़ का सामान चोरी कर लिया है। नीचे सर्वेंट क्वार्टर में राज व प्रदीप भी लगभग बेहोशी की हालत में मिले। सभी को अस्पताल भिजवाया गया।

घर से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी गायब थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने परिजनों को खाने में कुछ नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। इसके बाद पूरे घर की तलाशी लेकर माल उड़ा लिया। वारदात के बाद आरोपी घर में खड़ी गाड़ी भी अपने साथ ले गए। जिला पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की बाकी टीमें भी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed