फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four die in private clinic

निजी क्लीनिक में चार की मौत

Mon, 01 Nov 2021 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four die in private clinic
तावडू। शहर के एक निजी क्लीनिक और गर्भपात केंद्र में 3 दिन में प्रसव के दौरान 4 नवजात शिशुओं की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि गर्भपात केंद्र की संचालिका पर लापरवाही के कारण नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई है। वहीं निजी क्लीनिक व गर्भपात केंद्र संचालिका ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तावडू शहर के बावला रोड पर संचालित एक निजी क्लीनिक व जापा केंद्र में 24 अक्टूबर को तीन महिलाओं को प्रसव कराने लाया गया था, लेकिन प्रसव के दौरान तीनों नवजातों की मृत्यु हो गई। आरोप है कि निजी क्लीनिक व गर्भपात केंद्र संचालिका की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ। इसके अलावा गत 26 अक्टूबर को जब एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर यहां पर लाया गया तो उसके भी नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। बताया गया कि संचालिका के पास कोई चिकित्सकीय डिग्री नहीं है। वह अवैध रूप से अपने क्लीनिक पर प्रसव कराती हैं। वहीं क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं के लिए समुचित उपचार व्यवस्था व उपकरण भी मौजूद नहीं है। क्लीनिक संचालिका ज्योति ने गर्भपात केंद्र में प्रसव कराने पहुंची महिलाओं की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि गत 24 अक्टूबर को बावला, तावडू पटेल नगर और ग्वारका-बुराका कॉलोनी निवासी महिलाओं को प्रसव कराने के लिए क्लीनिक पर लाया गया था। इसके अलावा 26 अक्टूबर को भी बावला निवासी महिला उनके क्लीनिक में प्रसव कराने को लाई गई थी। जिनके नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई थी लेकिन उनकी तरफ से किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई। पहले ही महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर थी। उन्होंने तीमारदारों और परिजनों को अन्य अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। परिजनों ने उनसे ही प्रसव कराने की गुहार लगाई। उन्होंने डिग्री होने का दावा करते हुए कहा कि जांच के दौरान संबंधित जांच अधिकारी को उनके सामने प्रस्तुत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि 3 दिनों के अंदर 4 शिशुओं की मौत होना बड़ी बात है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर क्लीनिक संचालिका के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed