फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four day Law Festival concludes at Maharishi University Students showcase their talent Justice Afroz Ahmed att

महर्षि यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय विधि महोत्सव समाप्त: छात्रों ने दिखाई प्रतिभा,जस्टिस अफरोज अहमद हुए शामिल

Sun, 18 Oct 2026 07:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Oct 2026 07:54 PM IST
सार

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा के महर्षि लॉ स्कूल में आयोजित चार दिवसीय चतुर्थ विधि महोत्सव-2026 का शनिवार को समापन हो गया।

विज्ञापन
Four day Law Festival concludes at Maharishi University Students showcase their talent Justice Afroz Ahmed att
चार दिवसीय विधि महोत्सव समाप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा के महर्षि लॉ स्कूल में आयोजित चार दिवसीय चतुर्थ विधि महोत्सव-2026 का शनिवार को समापन हो गया। 14 से 17 अक्टूबर तक आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न संस्थानों के विधि विद्यार्थियों ने मूट कोर्ट, क्लाइंट काउंसलिंग, वाद-विवाद, निर्णय लेखन और वैश्विक सम्मेलन जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कानूनी समझ, शोध क्षमता और तर्क प्रस्तुत करने के कौशल का प्रदर्शन किया। महोत्सव का आयोजन माईलॉमैन और विश्वविद्यालय  ने किया।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह, महानिदेशक प्रो. ग्रुप कैप्टन ओ.पी. शर्मा तथा भारतीय विधि संस्थान (आईएलएस) से संबद्ध विधि आयोग की सचिव डॉ. अंजू राठी राणा सहित कई शिक्षाविद् और विधि विशेषज्ञ उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संवैधानिक मूल्यों, कानूनी सुधारों, न्याय तक आम लोगों की पहुंच और व्यावहारिक विधि शिक्षा के महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन


समापन समारोह में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने समारोह का उद्घाटन किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि लॉ स्कूल के अनुसार, विधि महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कानूनी अनुभव प्रदान करना और उनमें तर्कशक्ति, शोध, संवाद तथा न्यायिक प्रक्रिया की समझ विकसित करना है। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed