फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four crore rupees frozen in case of bank fraud

Noida News: बैंक से ठगी के मामले में चार करोड़ रुपये कराए फ्रीज

Sun, 10 Mar 2024 03:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Four crore rupees frozen in case of bank fraud
बैंक से ठगी के मामले में चार करोड़ रुपये कराए फ्रीज
विज्ञापन


- बैंक मैनेजर पर साउथ इंडियन बैंक से 28.07 करोड़ ठगी करने का है आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-22 स्थित साउथ इंडियन बैंक से 28.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में क्राइम ब्रांच ने चार करोड़ की रकम फ्रीज करा दी है। मामले में साउथ इंडियन बैंक के प्रबंधक पर ठगी करने का आरोप है। करीब दो माह पहले कोतवाली सेक्टर-24 में सहायक प्रबंधक राहुल शर्मा, मां सीमा और पत्नी भूमिका शर्मा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-22 स्थित साउथ इंडियन बैंक के डीजीएम ने कोतवाली सेक्टर-24 में दो महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में डीजीएम ने सेक्टर-22 स्थित शाखा से गड़बड़ी की शिकायत पर अपनी विजिलेंस टीम से जांच कराने की बात सामने आई थी। जांच में पता चला कि सेक्टर-48 स्थित एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन नामक कंपनी के खाते से सहायक बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा ने 28.07 करोड़ रुपये पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा समेत अन्य के खातों में ट्रांसफर कर कंपनी व बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दिसंबर में ईमेल से शिकायत दर्ज कराते हुए खाते से बिना अनुमति के रकम ट्रांसफर करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

मूल रूप से रोहतक निवासी राहुल शर्मा सेक्टर-27 में परिवार के साथ रहता है। केस दर्ज होने के बाद से वह परिवार समेत फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस उन खातों की जांच कर रही है, जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है। योजना के तहत धोखाधड़ी के लिए सहायक प्रबंधक ने अपनी मां और पत्नी समेत अन्य लोगों का संबंधित बैंक में खाता खुलवाया। खाते को सत्यापित करने के बाद आरोपी ने इन्हीं खातों में निजी कंपनी के करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर लिए। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि इस धोखाधड़ी के मामले में क्राइम ब्रांच ने चार करोड़ की रकम फ्रीज कराई है। इस मामले में रकम को 20 से अधिक बार में अलग अलग खातों में ट्रांसफर की गई है। मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed