फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four arrested for prostitution

देह व्यापार के आरोप में चार गिरफ्तार

Tue, 03 Aug 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for prostitution
नूंह। खंड के एक गांव में देह व्यापार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खंड के एक गांव में शनिवार शाम को दो युवक देह व्यापार के धंधे में लिप्त रूकैया के मकान में गए। इसके बाद बहार आने पर खुर्शीद के मकान में आए गए। यहां पर युवकों ने 11 वर्षीय नाबालिग को दबोच लिया। नाबालिग के शोर मचाने पर परिजन खुर्शीद सहित अन्य लोगों ने आरोपी साकिर उर्फ कालू निवासी गांव गवारका तावडू और सराफत अली निवासी गांव बड़वा को दबोच लिया। इसके बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने देह व्यापार में संलिप्त महिला रूकैया पत्नी निज्जर मोहम्मद व शाहिना पत्नी मुबीन को भी पुुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि कई वर्षों से गांव में दोनों आरोपी महिलाएं युवतियों को लाकर देह व्यापार कराती हैं। नशे में आने वाले लोग अंजान लोगों के घरों में रात के समय घुस जाते हैं। इस बारे में पूर्व में ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन हर बार उनको निराशा का सामना करना पड़ा। इस बार गांव के सरपंच हाजी अब्दुल्ला व अन्य लोगों ने जिला हेड क्वार्टर डीएसपी सुधीर तनेजा की संज्ञान में यह मामला लाया। डीएसपी सुधीर तनेजा ने कहा कि क्षेत्र में किसी तरह के गलत कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो महिलाओं व दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed