फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM Narendra Modi Lay Foundation Stone of a Semiconductor Unit in Greater Noida Updates

ग्रेटर नोएडा: पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर यूनिट का किया शिलान्यास, बोले- अब भारत में क्रांति की शुरुआत

Sat, 21 Feb 2026 06:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 06:21 PM IST
सार

PM Modi in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया। जबकि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Lay Foundation Stone of a Semiconductor Unit in Greater Noida Updates
पीएम मोदी ने किया शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

विज्ञापन


'सेमीकंडक्टर सप्लाई न होने से कई कंपनियां बंद हुईं'
यमुना सिटी में सेमीकंडक्टर यूनिट की वर्चुअली तरीके से आधारशिला रखने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर यूनिट लगने से भारत में तकनीकी क्रांति शुरुआत होने जा रही है। कोविड काल में सेमीकंडक्टर सप्लाई न होने से कई कंपनियां बंद हो गई थी। उस समय भारत ने आपदा में अवसर को तलाशा था और अपनी सेमी कंडक्टर यूनिट लगाने का निर्णय लिया था। जो अब पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बताया
सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में नए प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन किया और उत्तर प्रदेश के नागरिकों की ओर से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को उभरती हुई तकनीक के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने पिछले चार दिनों से चल रहे भारत मंडपम में इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस समिट में लगभग 10 लाख से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष भागीदारी की।

दुनिया के 110 से अधिक देशों की सहभागिता भी इस सम्मेलन में रही। इम्पैक्ट समिट के माध्यम से भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का विजन दिया गया है। इसका उद्देश्य मानवता के जीवन को और भी सरल तथा सुगम बनाना है। सीएम योगी ने इस दूरदर्शी विजन के लिए स्वयं और पूरे प्रदेश की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि देश समग्र विकास के नित्य नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत उभरती हुई तकनीक का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। यह देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।


इम्पैक्ट समिट का वैश्विक प्रभाव
भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट को मुख्यमंत्री ने अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस सम्मेलन में 10 लाख से अधिक लोगों ने सीधे भाग लेने का अनुमान जताया। दुनिया के 110 से अधिक देशों ने भी इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। समिट ने भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का एक स्पष्ट विजन प्रस्तुत किया। इसका लक्ष्य मानवता के जीवन को सरल और सुगम बनाना है, जिसके लिए सीएम योगी ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed