फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former Vice President's statement is alarming for the country's tradition: Yogi

देश की परंपरा के लिए डरावना है पूर्व उपराष्ट्रपति का बयान : योगी

Sun, 20 Sep 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Former Vice President's statement is alarming for the country's tradition: Yogi
- ग्रेनो में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह से कहा, संवैधानिक पद की गरिमा का रखना चाहिए ख्याल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के भारत और भारतीय संस्कृति पर दिए गए बयानों को देश की परंपरा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और डरावना करार दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की फितरत होती है कि वे अपने पद की मर्यादा को नहीं समझते हैं। उनके विचार भारत, भारतीयता व सनातन परंपरा को अपमानित करने वाले हैं। ऐसे बयानों से सनातन परंपरा को निशाना बनाया जा रहा है। यह भारत-विरोधी एजेंडे की भाषा जैसी है।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। युवा व महिलाओं को संबोधित कर मुख्यमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति के विवादित बयान पर कहा कि महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति से पद की गरिमा के अनुरूप आचरण की अपेक्षा होती है। काश वे भारत की समदृष्टि को समझ पाते तो भारत, भारतीयता और हिंदू दृष्टि को नहीं कोसते। हम जैसे लोगों इस तरह के बयानों का खंडन करना भी शोभा नहीं दिता है। व्यक्तिगत राय अलग हो सकती है लेकिन जब भारत की बात होती है तो फिर संविधान की मर्यादा का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस के युवराज ने किया नारी शक्ति का अपमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज ने अपने झूठ की गूंज में जिस प्रकार का आचरण किया वह नारी शक्ति का अपमान है। देश को ऐसे लोगों से उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए। उनका लक्ष्य समाज में भ्रम पैदा कर अव्यवस्था और अराजकता फैलाना है। जो भारत और भारतीयता को अपमानित करने का लक्ष्य बना लेते है। उन लोगों से अपेक्षा करना गलत है कि वह वसुधैव कुटुम्बकम् के भाव को समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed