फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former Rajya Sabha MP RK Sinha passes away in Noida; mourning in political circles

Noida News: पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का नोएडा में निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Fri, 30 Oct 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Former Rajya Sabha MP RK Sinha passes away in Noida; mourning in political circles
पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का नोएडा में निधन, राजनीतिक जगत में शोक
विज्ञापन

- लंबे समय से चल रहे थे बीमार, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का शुक्रवार को नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह करीब 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन ले जाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आरके सिन्हा राजनीति के साथ कारोबार की दुनिया में भी जाना-पहचाना नाम थे। वह 2014 से 2020 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। भाजपा की स्थापना और जनसंघ के दौर से ही उनकी सक्रिय भूमिका रही। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते थे। उनके बेटे ऋतुराज सिन्हा भी भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। गौतमबुद्घ नगर के सांसद डा. महेश शर्मा ने आरके सिन्हा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है और परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed