फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former Pradhan's son crushed to death by truck, was to join railway job on 25 November

Noida News: पूर्व प्रधान के बेटे की ट्रक से कुचलकर मौत, पूर्व प्रधान के बेटे की ट्रक से कुचलकर मौत, 25 नवंबर को रेलवे में जॉइन करनी थी नाैकरी

Sun, 16 Nov 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's son crushed to death by truck, was to join railway job on 25 November
मृतक प्रतीक यादव। फाइल फोटो
सरायलखंसी क्षेत्र के भुजौटी के पास शनिवार की दोपहर ट्रक ने प्रतीक यादव (25) को रौंद दिया। उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीछे बैठे संपूर्णानंद मौर्य (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया। कोपागंज थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी प्रतीक यादव को शनिवार को धान कटवाना था। कोई पार्ट्स खराब होने से गांव में चल रही हार्वेस्टर मशीन बंद हो गई थी।
विज्ञापन

प्रतीक, हार्वेस्टर मालिक संपूर्णानंद मौर्य को लेकर बाइक से भुजौटी मशीन का नया पार्ट लेने जा रहे थे। जैसे ही भुजौटी पहुंचे थे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी और प्रतीक को रौंदते हुए कुछ दूर तक घसीटता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते थे और उनकी भारतीय रेलवे में नौकरी लग गई थी, 25 नवंबर को जॉइनिंग करना था। वो दो भाई दो बहनों में सबसे बड़े थे। दीपावली पर प्रयागराज से घर आए थे, नौकरी लगने से पूरा परिवार खुश था।

पिता अमरनाथ यादव बाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान थे और वर्तमान में सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भेजवाया गया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया था। ट्रक सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed