फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former Police Commissioner kannauj bjp candidate Aseem Arun will raise funds for election campaign from crowdfunding

पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण क्राउडफंडिग से जुटाएंगे चुनाव प्रचार के लिए धन

Tue, 08 Feb 2022 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Feb 2022 04:39 PM IST
सार

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर और कन्नौज से भाजपा के प्रत्याशी असीम अरुण ने कहा कि वह क्राउडफंडिग के जरिए चुनावी प्रचार के लिए धन जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Former Police Commissioner kannauj bjp candidate Aseem Arun will raise funds for election campaign from crowdfunding
फाइल फोटो- अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण कन्नौज सदर सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वह भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।  

विज्ञापन


असीम अरुण ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह क्राउडफंडिग के जरिए चुनावी प्रचार के लिए धन जुटा रहे हैं। असीम ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए धन की जरूरत है, लेकिन इसके लिए वह अपने विचारों से समझौता नहीं कर सकते। इसी के लिए उन्होंने सीधे जनता से धन जुटाने की मांग की है। उन्हें जनता का सहयोग मिल रहा है। कन्नौज भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि उन्होंने प्रचार में कम गाड़ियां और स्टाफ का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है, ताकि खर्च को कम किया जा सके।
विज्ञापन


'ईमानदारी का रास्ता छोड़े बिना राजनीति में शामिल होना संभव है?'
उन्होंने कहा, 'मैं अपने जीवन को एक ऐसा प्रयोग मानता हूं, जिसमें अब मैं यह परख रहा हूं कि क्या ईमानदारी का रास्ता छोड़े बिना राजनीति में शामिल होना संभव है?' अरुण ने एक बयान में कहा, 'मैं कई जन प्रतिनिधियों को जानता हूं जो इसमें सफल रहे हैं और मेरे लिए प्रेरणा हैं।'   
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज में सपा लगा चुकी है जीत की हैट्रिक
बता दें, कन्नौज इत्र और इतिहास के लिए मशहूर है। कन्नौज के करीब 50 हजार परिवार इत्र कारोबार से प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से जुड़े हैं। यहां इत्र कारोबार की तरक्की बड़ा मुद्दा है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। पिछले तीन चुनाव लगातार जीत चुके सपा के अनिल दोहरे इस बार भी मैदान में हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने असीम अरुण को उनके मुकाबले में उतारा है। पार्टी सपा का गढ़ छीनने के लिए लड़ रही है। इस सीट पर तीसरे चरण के चुनाव के दौरान 20 फरवरी को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed