{"_id":"64ac10dfc08462feab0a36ba","slug":"former-dgp-said-that-narco-test-of-pakistan-woman-seema-haider-should-be-done-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमा हैदर का हो नारको टेस्ट: पूर्व डीजीपी बोले- मामला हनी ट्रैप कर जासूसी का लग रहा, NCR में आना बड़ी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा हैदर का हो नारको टेस्ट: पूर्व डीजीपी बोले- मामला हनी ट्रैप कर जासूसी का लग रहा, NCR में आना बड़ी साजिश
Mon, 10 Jul 2023 07:40 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 10 Jul 2023 07:40 PM IST
सार
पूर्व डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तानी महिला का नारको टेस्ट होना चाहिए। पाकिस्तानी महिला का एनसीआर में आना एक बड़ी साजिश हो सकती है। आगे कहा कि मामला हनी ट्रैप कर जासूसी का लग रहा है।
विज्ञापन
Seema Haider
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार में चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर के मामले में कई संवेदनशील सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे पहली बात यह कि आखिर वह चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत कैसे आ गई। यह कोई अकेली महिला सरहद पार करने करने की हिम्मत जुटा सकती है या इसके पीछे कोई अन्य ताकत है। जिसकी तलाश करने के बजाय पुलिस व एजेंसियां केवल मोहब्बत की इंतहां मान रही है। इस मामले में यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को देखते हुए यह सहज नहीं लग रहा है कि कोई महिला अपने चार बच्चों को लेकर आसानी से सरहद पार कर भारत आ जाए। इस पूरे प्रकरण में तीन सवाल ऐसे है। जिन पर पुलिस विभाग के ही पूर्व अधिकारियों ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का कहना है कि यह मामला हनी ट्रैप कर जासूसी का लग रहा है और महिला का नारको टेस्ट कराया जाना चाहिए। ऐसे में ताो कोई पाकिस्तानी एजेंट प्यार मोहब्बत के नाम पर देश की सीमा में शामिल होकर जासूसी कर सकता है और यहां के लोग मोहब्बत मानकर उसपर विश्वास कर लें। यह इतना आसान नहीं है कि कोई इतने आसानी से सरहद पार कर राजधानी क्षेत्र में आ सकता हो।
इस पर केंद्रीय एजेंसियों को और भी अच्छे से जांच करना चाहिए और इस पर काम करना चाहिए। इस पूरे प्रकरण में कई ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं जिनका जबाव अब तक स्पष्ट तरीके से नहीं मिला। पहला यह कि कोई महिला कैसे इतनी आसानी से पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आ सकती है। इसके बाद यह कि जांच एजेंसियों ने इतनी आसानी से पबजी मोहब्बत के नाम पर कैसे छोड़ दिया। एक और भी सवाल खड़ा हो रहा है कि जेल जाने के बाद पुलिस ने रिमांड लेने की याचिका क्यों नहीं दायर की। इससे लग रहा है कि स्थानीय पुलिस की तरफ से अनौपचारिक रूप से क्लीन चिट मिल गई है।

आईटी एक्सपर्ट महिला का एनसीआर में आना एक बड़ा खतरा
पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का कहना है कि पाकिस्तान से जो महिला पबजी मोहब्बत के नाम पर एनसीआर में आई है। वह आईटी एक्सपर्ट है। ऐसे में इस पाकिस्तानी महिला का राजधानी दिल्ली के नजदीक आना एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस और एजेंसियों को यह पता करना चाहिए कि यहां तक आने में महिला की किसने मदद की और उसकी किन किन लोगों से बात की। उसने सिम क्यों तोड़ी।