{"_id":"66f8ce7f20277a50d90b8777","slug":"former-chief-secretary-durga-shankar-mishra-reached-up-international-trade-show-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी ट्रेड शो: 'ताकि भारतीय परंपराओं की खुशबू हर जगह फैले', श्रीराम अगरबत्ती के स्टॉल पर बोले पूर्व मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ट्रेड शो: 'ताकि भारतीय परंपराओं की खुशबू हर जगह फैले', श्रीराम अगरबत्ती के स्टॉल पर बोले पूर्व मुख्य सचिव
Sun, 29 Sep 2024 09:20 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:20 AM IST
सार
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने श्रीराम लग्जरी अगरबत्ती की प्रशंसा करते हुए कहा, इन उत्पादों का व्यक्तिगत रूप से अनुभव करना चाहिए और इन्हें उपहार के रूप में प्रचारित करना चाहिए ताकि भारतीय परंपराओं की खुशबू हर जगह फैले।
विज्ञापन
UP International Trade Show
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत के साथ ही खान-पान, वेशभूषा, पर्यटन और प्रमुख उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी के पहले दिन से लगातार लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चार दिन के आयोजन में 2.60 लाख से ज्यादा विजिटर्स इसके गवाह बने हैं।
विज्ञापन
25 से 28 सितंबर तक बड़ी तादाद में बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) विजिटर्स और बिजनेस टू कंज्यूमर (बी2सी) विजिटर्स ने मेले का दौरा किया है। इंडिया एक्सपो मार्ट में कुल 15 हॉल में आयोजित किए जा रहे मेले में 2550 एग्जिबिटर्स शामिल हो रहे हैं। पिछले वर्ष आयोजन में यहां 3 लाख विजिटर्स शामिल हुए थे, वहीं इस बार विजिटर्स की संख्या 4 लाख के पार पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
चौथे दिन पहुंचे पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चौथे दिन पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा प्रभु श्रीराम लग्जरी अगरबत्ती के स्टॉल पर पहुंचे। उनके साथ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह भी उपस्थित रहे। पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने श्रीराम लग्जरी अगरबत्ती की प्रशंसा करते हुए कहा, इन उत्पादों का व्यक्तिगत रूप से अनुभव करना चाहिए और इन्हें उपहार के रूप में प्रचारित करना चाहिए ताकि भारतीय परंपराओं की खुशबू हर जगह फैले।
विज्ञापन
वहीं, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने कहा, यहां मौजूद उत्पाद भारत को वैश्विक लग्जरी बाजार में एक अलग पहचान दिला सकते हैं और भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
शनिवार को 90 हजार लोग पहुंचे
25 सितंबर से शुरू हुए मेगा इवेंट के पहले दिन 14,222 बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) विजिटर्स और 25,589 बीटूसी विजिटर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं दूसरे दिन 16,385 बी2बी और 46,552 बी2सी विजिटर्स समेत कुल 62,937 विजिटर्स सम्मिलित हुए। जबकि शुक्रवार को 20,210 बी2बी और 51,335 बी2सी समेत कुल मिलाकर 71,545 विजिटर्स मेला देखने पहुंचे। जबकि चौथे दिन शनिवार को छुट्टी के चलते करीब 90 हजार विजिटर्स ने यहां एंट्री दर्ज कराई।