फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former BJP Karawal Nagar Mandal president drowned

Noida News: भाजपा करावल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष की यमुना में डूबकर मौत...

Sat, 04 Oct 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Former BJP Karawal Nagar Mandal president drowned
-चौहान पट्टी के पास मछलियों को दाना खिलाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरे
विज्ञापन

-पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची
-दोपहर में बरामद हुआ शव, पीएम के बाद किया गया परिवार के हवाले
-डूबने की कॉल पर आ रही दमकल की गाड़ी से टकराया बाइकसवार, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार सुबह यमुना में डूबने से भाजपा करावल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कुलदीप नैनवाल (47) के रूप में हुई है। सुबह के समय वह शनि मंदिर में पूजा करने के बाद मछलियों को दाना खिलाने ठोकर नंबर-7 के पास गए थे। मछलियों को दाना डालने के बाद जैसे ही वह हाथ धोने के लिए आगे बढ़े, उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। आसपास के लोगों ने पुलिस, दमकल विभाग और बोट क्लब को सूचना दी।
बचाव दल अभी मौके पर पहुंच ही रहा था कि एक और हादसा हो गया। डूबने की कॉल मिलने के बाद शास्त्री पार्क से घटना स्थल पर आ रही दमकल की गाड़ी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रोहित पाल (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं दूसरी ओर दोपहर करीब 2.30 बजे बचाव दल ने कुलदीप नैनवाल का शव यमुना से बरामद कर लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंंडी मोर्चरी भेजा गया। बुराड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम को पुलिस ने परिवार के अनुरोध पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

--------------
बिजली के ठेके लेते थे भाजपा नेता
पुलिस के मुताबिक कुलदीप अपने परिवार के साथ पश्चिमी करावल नगर में रहते थे। इनके परिवार में मां के अलावा पत्नी दीपा नैनवाल और एक बेटी एंजल नैनवाल है। कुलदीप का बिजली के ठेके लेने का काम था। वह बड़ी-बड़ी कोठियों व फॉर्म हाउस में बिजली का काम करवाते थे। पिछले काफी समय वह भाजपा से जुड़े थे। वह काफी धार्मिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दमकल की गाड़ी से टकराया बाइक सवार, मौत...
उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि डूबने की कॉल शास्त्री पार्क से आ रही दमकल की गाड़ी सोनिया विहार चौहान पट्टी के पास पहुंची थी। इस दौरान दमकल चालक ने देखा कि सामने की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक उनकी ओर आ रही है। दमकल की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अपनी गाड़ी को दीवार की ओर काट दिया। इससे गाड़ी दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त भी हो गई, बावजूद इसके बाइक सवार युवक रोहित पाल दमकल की गाड़ी से टकराकर जख्मी हो गया। बाद में उसे एंबुलेंस की मदद से जीटीबी अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोहित अपने परिवार के साथ पांचवां पुश्ता, सोनिया विहार में रहता था। पुलिस ने युवक की बाइक व दमकल की गाड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सोनिया विहार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed