{"_id":"6766ba9b813d88b7eb012ea6","slug":"former-aap-mla-dr-sukhveer-joins-bjp-noida-news-c-340-1-del1004-72969-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आप के पूर्व विधायक डॉ. सुखवीर भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आप के पूर्व विधायक डॉ. सुखवीर भाजपा में शामिल
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बलबीर सिंह को मंत्री नियुक्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुंडका विधानसभा क्षेत्र से आप के पूर्व विधायक डॉ. सुखवीर सिंह दलाल व दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के छह बार के सदस्य सरदार बलबीर सिंह शनिवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बलबीर को तत्काल प्रभाव से दिल्ली भाजपा का मंत्री नियुक्त कर दिया गया। बलबीर व पार्षद प्रीति शाहदरा से आप प्रत्याशी सरदार जितेंद्र सिंह शंटी के बहन व भाई हैं। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक आशीष सूद व पार्षद प्रीति मौजूद रहे।
इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि बलबीर ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम किए हैं। दिल्ली सरकार ने दस साल में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर सिर्फ झूठ ही बोला है। 2100 करोड़ रुपये की लागत से कागजों पर बनने वाली इस यूनिवर्सिटी में कुलपति से लेकर प्रोफेसर तक नियुक्त हो गए, लेकिन अभी तक कोई ईंट भी नहीं लगी है। वहीं, डाॅ. सुखवीर दिल्ली देहात में प्रतिष्ठित नाम हैं। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आप के साथ भ्रष्टाचार मुक्त आंदोलन के नाम पर जो लोग जुड़े थे, वे एक-एक कर पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। नेता वहां घुटन महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी को छोड़ रहे हैं। आशीष सूद ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में दो बड़े नाम और दिल्ली देहात में कई सारे काम करने वाले नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं, यह भाजपा के लिए गर्व की बात है। इधर, डॉ. सुखवीर ने कहा कि जब आप में शामिल हुए तो उस समय केजरीवाल ने बताया था कि कोई भी नेता चरित्र का धनी, भ्रष्टाचार व अपराध से मुक्त होना चाहिए, लेकिन आज वे खुद भ्रष्टाचारी हो गए हैं। बलबीर ने कहा कि आप भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है।