फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Forest department denies tiger's arrival in Bhagwantpur

Noida News: वन विभाग ने भगवंतपुर में बाघ की आमद को नकारा

Thu, 11 Sep 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 11 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Forest department denies tiger's arrival in Bhagwantpur
एलिया के ग्राम भगवंतपुर में कॉ​म्बिंग करती वन विभाग की टीम। 
सीतापुर। एलिया के भगवंतपुर गांव में वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की और बाघ की आमद को नकार दिया। गांव निवासी प्रेम पर बाघ के हमले का ग्रामीणों ने मंगलवार रात दावा किया था। प्रेम को ग्रामीणों ने सीएचसी एलिया में भर्ती कराया था। मंगलवार रात से ही वन विभाग की टीमें व विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को भी वन विभाग की टीमों ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि टीम ने घटनास्थल के आसपास निरीक्षण किया। कॉम्बिंग में किसी भी वन्य जीव या बाघ के पग चिह्न नहीं पाए गए। साथ ही यह भी बताया कि घटना स्थल पर निरीक्षण के समय खेत में घसीटने के निशान भी नहीं पाए गए। साथ ही प्रेम के शरीर पर किसी भी प्रकार के वन्य जीव के पंजे, दांत, नाखून या वन्य जीव के हमले के स्पष्ट निशान मौजूद नहीं मिले। हालांकि युवक सीएचसी में भर्ती है। चिकित्सकों के अनुसार प्रेम अभी गहरे खौफ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed