फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Foreigner woman accused of taking over 8 lakh rupees from retired IPS in fraud way

Fraud: विदेशी युवती ने रिटायर्ड आईपीएस से ठगे 8.17 लाख रुपये, साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज

Fri, 24 Jun 2022 02:25 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 24 Jun 2022 02:25 PM IST
सार

युवती ने लंदन से लखनऊ डेढ़ करोड़ रुपये लेकर आने का झांसा दिया और एयरपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी से लेकर अन्य मदों में उनसे रुपये ऐंठ लिए। रिटायर्ड आईपीएस ने नोएडा साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Foreigner woman accused of taking over 8 lakh rupees from retired IPS in fraud way
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोशल मीडिया पर विदेशी युवती से दोस्ती करने के चक्कर में रिटायर्ड आईपीएस ने 8.17 लाख रुपये गंवा दिए। युवती ने लंदन से लखनऊ डेढ़ करोड़ रुपये लेकर आने का झांसा दिया और एयरपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी से लेकर अन्य मदों में उनसे रुपये ऐंठ लिए। रिटायर्ड आईपीएस ने नोएडा साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड आईपीएस आरपी सिंह ने शिकायत दी है कि जब वे ट्रैफिक निदेशालय में तैनात थे तो विदेशी एक्सपर्ट टीम के साथ बैठक हुई थी। इसमें जेनेट भी शामिल थी। पिछले दिनों जेनेट से उनकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। मई में जेनेट ने कहा कि वह लंदन से लखनऊ आने वाली है। 
विज्ञापन


कुछ दिन बाद मुंबई एयरपोर्ट का नाम लेकर किसी ने आरपी सिंह को फोन कर कहा कि जेनेट लंदन से डेढ़ करोड़ रुपये लेकर आई है। जेनेट व पैसे छुड़वाने के लिए कस्टम ड्यूटी के रूप में पहले 68 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फिर मनी लांड्रिंग क्लियरेंस के नाम पर ढाई लाख रुपये ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मदों में कई बार में कुल 8.17 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। मामले में सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में जेनेट व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed