फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Foreign guests liked Indian clothes in the Garment Show of India.

Noida News: गारमेंट शो ऑफ इंडिया में भारतीय परिधानों को विदेशी मेहमानों ने किया पसंद

Thu, 19 Dec 2024 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Foreign guests liked Indian clothes in the Garment Show of India.
गारमेंट शो ऑफ इंडिया में भारतीय परिधानों को विदेशी मेहमानों ने किया पसंद
विज्ञापन

फोटो--

- इंडिया एक्सपो सेंटर में गारमेंट शो ऑफ इंडिया के 9वें संस्करण का हुआ शुभारंभ
- कानपुर, लखनऊ, लुधियाना समेत विभिन्न स्थानों के पहुंचे उद्योग विशेषज्ञ

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित गारमेंट्स शो आफ इंडिया का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। यहां पर उद्योग विशेषज्ञ प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अलावा विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे। उन्होंने अपने-अपने स्टॉल लगाकर नए डिजाइन के परिधानों की प्रदर्शनी लगाई, साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए। विदेशी मेहमान भी भारतीय परिधान के विषय में जानने के लिए उत्साहित दिखे। बृहस्पतिवार को दो दिवसीय शो के 9वें संस्करण का आयोजन किया गया है।
गारमेंट्स शो आफ इंडिया में मुख्य रूप से कानपुर, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, लुधियाना, पुणे और इंदौर समेत देश भर से परिधान निर्माण समूहों
के प्रमुख पहुंचे। परिधानों के अलावा फैशन एक्सेसरीज (पर्स या हैंडबैग, हैंड फैन, छाता, वॉलेट, बेंत और टोपी), एक्टिववियर और घरेलू कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई गई। शो में लोगों ने अपनी भारतीय परंपरा के परिधानों के अलावा नए डिजाइन के कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन


अमेरिका में हो रही है फैब्रिक की मांग


शो में प्रदर्शनी लगाए लुधियाना के एवन कोटेक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने बताया, वह इस शो में दूसरी बार प्रदर्शनी लगाए हैं। पहली बार के आधार पर इस बार बेहतर व्यापार होने का अनुमान है। इस बार उनके उत्पादों को भारतीयों के अलावा कुछ आए हुए विदेशी मेहमान भी पसंंद कर खरीद रहे हैं। फैब्रिक और गारमेंट्स का निर्यात भारत के विभिन्न प्रदेशों के अलावा वह श्रीलंका और अमेरिका में भी करते हैं। सबसे अधिक फैब्रिक की मांग अमेरिका में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो में परिधान और फैशन के लिए बी टू बी सोर्सिंग प्लेटफार्म रहा। उद्योग विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। एवन कोटेक्स, आदित्य बिड़ला समूह की विज लिवा, श्रीभारत इंटरनेशनल लिमिटेड, सेलेस्टियल निट्स, सिल्वर अपेरल्स, स्टाइलोक्स, एसके डाइंग, 22 माइलस्टोन के अलावा अन्य समूह के प्रमुख शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed