{"_id":"606767528ebc3ed3075e7e66","slug":"for-the-first-time-more-than-10-thousand-vaccines-were-installed-in-a-day-noida-news-noi5749254169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एक दिन में 10 हजार से ज्यादा ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार एक दिन में 10 हजार से ज्यादा ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
सेक्टर-110 में वैक्सीन लगवाते एनके सोलंकी
नोएडा। जिले में टीकाकरण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। जिले के 89 केंद्रों में 10111 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में पहली बार एक दिन में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगाई गई है। सरकारी अस्पतालों में 4405 और निजी अस्पतालों में 5706 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीका लगवाने वालों में साठ या उससे अधिक आयु के 3329 लोग शामिल हुए। इनमें से 2752 को पहली डोज व 577 को दूसरी डोज दी गई।
सरकारी दिशा निर्देश व आयु सीमा में छूट के बाद 45 से 59 आयु वर्ग में भी टीकाकरण तेजी से बढ़ा है। इस आयु वर्ग में कुल 6505 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इनमें से 6379 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 126 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही 101 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज व 66 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर में से 84 को टीके की पहली डोज ओर 110 को दूसरी डोज दी गई। टीकाकरण के लिए 50 सरकारी व 39 निजी अस्पताल केंद्र बनाए गए।
जल्द बढ़ाए जाएंगे केंद्रों की संख्या
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने कहा कि टीकाकरण कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जरूरत अनुसार टीकाकरण केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। फिलहाल 90 केंद्रों का चयन हो चुका है। जहां यह प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इनमें इजाफा होगा। यदि आगामी दिनों में केंद्र बनाने के लिए निर्धारित मानकों में छूट मिलती है तो टीकाकरण केंद्रों की संख्या 150 तक बढ़ाई जा सकती है। यदि मानक समान रहते हैं तो भी केंद्रों की संख्या में आगामी दिनों में प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार और बढ़ोत्तरी की जाएगी।