फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the first time, 35 feet deep line cleaning was done through robot.

Noida News: रोबोट के माध्यम से पहली बार हुई 35 फीट गहरी लाइन सफाई

Sat, 04 Oct 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
For the first time, 35 feet deep line cleaning was done through robot.
अवंतिका में रोबोट से सीवर की सफाई करती निगम की टीम। स्रोत: नगर निगम
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्घाटन के बाद जनपद में पहली बार रोबोट के माध्यम से सीवर की सफाई की गई। शुक्रवार को वार्ड 56 अवंतिका में आधुनिक तकनीकी से लैस रोबोट के माध्यम से 35 फीट गहरी सीवर लाइन को साफ किया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर में पहली बार रोबोट के माध्यम से सीवर की सफाई बहुत ही सरल और रफ्तार के साथ की गई। गाजियाबाद नगर निगम को आधुनिक तकनीकी के माध्यम से जनहित के कार्यों में तेजी के साथ कर रहा है। निगम की कार्यदायी संस्था वीए टेक वेबाग लिमिटेड की ओर से सीवर संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए रोबोट की शुरुआत की गई है। रोबोट के माध्यम से पांचों जोन में सीवर की सफाई के कार्य को अंजाम दिया जाएगा। रोबोट में कैमरा स्क्रीन लगी हुई है। इसके माध्यम से 35 फीट गहरी लाइन की स्थिति कैमरे पर देखी जा सकती है। 35 फीट लंबी लाइन में सफाई करने वाला यह पहला रोबोट है। रोबोट में आठ हानिकारक गैसों के पहचान करने की क्षमता है। सफाई के दौरान जनहानि की संभावना न के बराबर हो जाती है। रोबोट सीवर के अंदर मेथेन, कार्बन मोनोऑक्साइड, अमोनिया, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन सल्फाइड जैसे गैसों की जानकारी सेंसर के माध्यम से स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed