फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For not repaying the loan of three thousand rupees vegetable vendor stripped and paraded in market in noida

नोएडा: तीन हजार न चुकाने पर सब्जी वाले को निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया, दो आढ़ती अरेस्ट; दो की तलाश में पुलिस

Tue, 19 Sep 2023 10:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 10:59 PM IST
सार

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को निर्वस्त्र कर आरोपी उसे सब्जी मंडी में घुमा रहे हैं। हैरानी की बात है कि यह दिन का वीडियो है। वीडियो को सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोगों ने साझा किया है।

विज्ञापन
For not repaying the loan of three thousand rupees vegetable vendor stripped and paraded in market in noida
नोएडा मंडी में ओढ़ती ने सब्जी विक्रेता को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित फल एवं सब्जी मंडी में तीन हजार रुपये की उधारी नहीं चुकाने पर आढ़ती ने छोटे व्यापारी की लाठी से पिटाई कर दी। इसके बाद निर्वस्त्र कर उसे मंडी में घुमाया। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस मामले को 30 घंटे से अधिक समय तक दबाए रखा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फेज दो कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी आढ़ती सुंदर और भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी मुनीम समेत एक अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

जिले में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन मोटो जीपी बाइक रेस और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होना है। इसमें कई वीवीआईपी के आने की संभावना है। जिसको लेकर कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन बुधवार को फेज स्थित दो फल व सब्जी मंडी में मानवता को झकझोर देने वाला वीडियो ने यहां कायम जंगलराज की पोल खोल दी है। यहां एक दुकानदार को निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को निर्वस्त्र कर आरोपी उसे सब्जी मंडी में घुमा रहे हैं। हैरानी की बात है कि यह दिन का वीडियो है। वीडियो को सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोगों ने साझा किया है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन

पीड़ित सब्जी विक्रेता है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा एक सब्जी बेचने वाले दुकानदार को दुकान में बंद कर निर्वस्त्र कर पीटने और जान से मारने की धमकी दी। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि वह वायदे के मुताबिक उधारी के पूरे पैसे नहीं चुका पाया था। पुलिस को दी शिकायत में मैनपुरी निवासी अमित ने बताया कि वह फेज दो के सेक्टर-88 स्थित मंडी में ठेले पर लहसुन बेचता है। 

उसने एक महीने पहले सुंदर से 5,600 रुपये काम के लिए उधार लिए थे। सोमवार को आढ़ती सुंदर से मिला और उसने 2500 रुपए दे दिए। बाकी पैसों को बाद में देने की बात कही। इस बात पर सुंदर ने अपने मुनीम और दो मजदूरों को बुला लिया। चारों ने उसे दुकान में बंद कर दिया और उसे नंगा कर डंडों से पिटाई की और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पीड़ित ने फेज दो कोतवाली क्षेत्र में क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी आढ़ती सुंदर, मुनीम और दो मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। एडीसीपी सेंट्रल डॉक्टर राजीव दीक्षित का कहना है कि मामले में पीडित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है। जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

मामले में आरोपी मुनीम समेत एक अन्य फरार
एक अमानवीय घटना सामने आई हैं, जिसमें एक आढ़ती ने छोटे व्यापारी को तीन हजार रुपये की उधारी न चुकाने पर लाठी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया। मामले में बंधक बनाकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। इस मामले में आरोपी मुनीम समेत एक अन्य फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed