Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Footpaths will be reconstructed in the Seven X sectors.

Noida News: सेवन एक्स सेक्टरों में नए सिरे से बनेंगे फुटपाथ

Wed, 25 Nov 2026 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Footpaths will be reconstructed in the Seven X sectors.
नोएडा। शहर के सेवन एक्स सेक्टरों (74-79) में नोएडा प्राधिकरण नए सिरे से फुटपाथ बनाने और नाले ढकने का काम करवाने जा रहा है। यह काम सेक्टर-76, 77 और 78 जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। लोग काफी समय से फुटपाथ बनाने की मांग कर रहे थे। अब परियोजना का प्रारूप तैयार कर प्राधिकरण से निर्माण एजेंसी चयन का टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-79 तिराहे से सेक्टर-78 तक सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इसी तरह सेक्टर-77 तिराहे से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन तक 45 मीटर चौड़ी सड़क के फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। यह काम 4.29 करोड़ में होगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सेवन एक्स सेक्टरों से लगे हुए सेक्टर-115 और 116 से सेक्टर-76-77 तिराहे तक सड़क की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस काम पर 1.88 करोड़ का खर्चा आएगा। इसके साथ ही नाले को ढकने का काम भी कराया जाएगा। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि निर्माण एजेंसी चयन के लिए वर्क सर्किल-6 से टेंडर जारी किए गए हैं। एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed