फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Food supply contractor to be replaced in Kovid Hospital

कोविड अस्पताल में भोजन आपूर्ति करने वाला ठेकेदार बदला जाएगा

Sat, 29 Aug 2020 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Food supply contractor to be replaced in Kovid Hospital
कोविड अस्पताल में भोजन आपूर्ति करने वाला ठेकेदार बदला जाएगा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल के खाने में कीड़े निकलने के मामले में ठेकेदार को बदलने का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही नया टेंडर निकाला जाएगा, तब तक पुराना ठेकेदार काम करता रहेगा।

24 अगस्त को अस्पताल के खाने में कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाते हुए समाचार प्रकाशित किए थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु अग्रवाल ने बताया था कि ठेकेदार उनके अधीन नहीं है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। ठेकेदार को बुलाने के लिए 20 अगस्त से कई बार फोन किए गए, नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद ठेकेदार 27 अगस्त को कोविड अस्पताल पहुंचा था। बृहस्पतिवार को भी खाने को लेकर कोविड अस्पताल में हंगामा हुआ था। ‘अमर उजाला’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से जवाब तलब किया था। इसके बाद ठेकेदार को बदलने का निर्णय लिया गया। सूत्रों ने बताया कि अचानक ठेकेदार को हटाने से कोविड अस्पताल में मरीजों के सामने खाने का संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में जल्द विज्ञापन जारी कर नया टेंडर निकाला जाएगा। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि नया टेंडर निकलने तक पुराना ठेकेदार काम करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed