{"_id":"69345b7be3089732100f2d88","slug":"fonrwa-elections-22-candidates-filed-their-nominations-on-the-last-day-of-filing-papers-noida-news-c-1-noi1095-3706825-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोनरवा चुनाव : नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन 22 उम्मीदवारों ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोनरवा चुनाव : नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन 22 उम्मीदवारों ने की दावेदारी
विज्ञापन
-14 दिसंबर को होने हैं फोनरवा के चुनाव, एक टीम से 21 और दूसरी टीम से एक दावेदार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के आगामी चुनावों की प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन था। योगेंद्र शर्मा व केके जैन पैनल के 21 उम्मीदवारों ने फोनरवा कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं, विपक्ष से आए विजय कुमार सिंह ने भी नामांकन पत्र जमा कर दिया है।
शनिवार को नामांकन दाखिल करते समय योगेंद्र शर्मा व केके जैन पैनल के वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी व अन्य समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी उम्मीदवारों ने फोनरवा के विकास, पारदर्शिता और नोएडा के सेक्टरों के समग्र हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। महासचिव पद के उम्मीदवार केके जैन ने विश्वास कहा कि उनकी टीम अनुभव, समर्पण के साथ आगामी चुनाव में सफलता प्राप्त करेगी। फोनरवा चुनावों को लेकर शहर के विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
इन लोगों ने भरा नामांकन
अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, कोषाध्यक्ष पवन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भाटी, अशोक मिश्रा, देवेंद्र चौहान, उमाशंकर शर्मा, उपाध्यक्ष लाटसाहब लोहिया संजय चौहान, प्रदीप वोहरा, श्याम सिंह यादव, सचिव डॉ जीएस सचदेवा, देवेंद्र यादव, विनोद शर्मा, ओमवीर बंसल, सचिव लीगल अशोक शर्मा, सह सचिव कोशिंदर यादव, राजेश सिंह, अनुज गुप्ता, अनीता और सह कोषाध्यक्ष पद के लिए भूषण शर्मा ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन
वहीं, विपक्ष की ओर से सेक्टर 22 निवासी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने फोनरवा चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा है।