{"_id":"6ada0b7cbbe0f1a29b0c5579","slug":"focus-on-construction-before-initial-sales-a-shifting-trend-in-greater-noida-real-estate-sector-in-noida-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पहली बिक्री से पहले निर्माण पर जोर, ग्रेनो में रियल एस्टेट का बदलता ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पहली बिक्री से पहले निर्माण पर जोर, ग्रेनो में रियल एस्टेट का बदलता ट्रेंड
Thu, 22 Oct 2026 06:41 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:41 PM IST
सार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट बाजार तेजी से बदल रहा है। अब केवल लॉन्चिंग नहीं, निर्माण की प्रगति, सुरक्षा मानकों और सुविधाओं पर भी फोकस है। खरीदार निवेश से पहले साइट पर काम और डेवलपर की प्रतिबद्धता देख रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रेनो में रियल एस्टेट का बदलता ट्रेंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट बाजार तेजी से बदल रहा है। अब केवल लॉन्चिंग नहीं, निर्माण की प्रगति, सुरक्षा मानकों और सुविधाओं पर भी फोकस है। खरीदार निवेश से पहले साइट पर काम और डेवलपर की प्रतिबद्धता देख रहे हैं। प्रतीक ग्रुप ने सेक्टर-150 में अपनी नई आवासीय परियोजना में बिक्री से पहले ही पाइलिंग कार्य और भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इससे खरीदारों को कागजी योजना नहीं, बल्कि जमीन पर प्रगति देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित त्रेहान आइरिस की आइरिस ब्रॉडवे परियोजना ने 10 लाख सुरक्षित कार्य घंटे पूरे कर उपलब्धि हासिल की है। यह निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को दर्शाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रुप-108 ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपनी कमर्शियल परियोजना ग्रैंडथम के खुलने की घोषणा की है। इसमें रिटेल और ऑफिस स्पेस हैं, जिससे क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक अब लोकेशन और डिजाइन के साथ निर्माण की गति, सुरक्षा और आसपास की सुविधाएं भी खरीदारों के फैसले में अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन