फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FOBs will be built near Kulesara, Galaxy Diamond Plaza and Gaud City

Noida News: कुलेसरा, गैलेक्सी डायमंड प्लाजा और गौड़ सिटी के पास बनेंगे एफओबी

Sat, 28 Jun 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
FOBs will be built near Kulesara, Galaxy Diamond Plaza and Gaud City
टेंडर जारी जल्द शुरू होगा काम, ऐस सिटी गोलचक्कर और डीमार्ट के सामने फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना
विज्ञापन


03 एफओबी जगत फार्म, कैलाश अस्पताल और जिला न्यायालय के सामने बनाए जा रहे
04 एफओबी गौड़ सिटी मॉल, एकमूर्ति गोलचक्कर, यथार्थ अस्पताल और ईकोविलेज-वन के पास बने हैं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ग्रेनो वेस्ट में तीन और फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनवाएगा। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। ये एफओबी कुलेसरा, गौड़ सिटी-1 के सामने और 130 मीटर रोड पर गैलेक्सी डायमंड प्लाजा के सामने बनेंगे। इनका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में लोग सड़क पार कर रहे हैं। ऐसे में हादसे का खतरा रहता है। इससे जाम भी लगता है।
एफओबी बनने से हजारों लोग सुरक्षित सड़क पार कर पाएंगे। इससे जाम का समाधान होगा। ग्रेनो वेस्ट में चार एफओबी बने हैं। ये गौड़ सिटी मॉल, एकमूर्ति गोलचक्कर, यथार्थ अस्पताल और ईकोविलेज-वन सोसाइटी के पास बने हैं। ग्रेनो वेस्ट में अभी कई और एफओबी का निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण ऐस सिटी गोलचक्कर और डीमार्ट के सामने एफओबी बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार कर उच्च अफसरों के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में तीन एफओबी जगत फार्म, कैलाश अस्पताल और जिला न्यायालय के सामने बनाए जा रहे हैं। जगत फार्म और कैलाश अस्पताल के सामने वाले एफओबी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहां लिफ्ट लगाई जा रही है। जिला न्यायालय के बाहर भी काम तेजी से चल रहा है। अगले माह तक एफओबी के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------





ग्रेनो वेस्ट में कई जगह पर एफओबी बनाने की जरूरत है। फिलहाल तीन नए एफओबी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण भी शुरू होगा। एफओबी बनने से लोगों को राहत मिलेगी। -प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed