फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flyovers will be handed over to companies for beautification.

Noida News: सौंदर्यीकरण के लिए कंपनियों को गोद दिए जाएंगे फ्लाईओवर

Wed, 30 Apr 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Flyovers will be handed over to companies for beautification.
दिल्ली सरकार शुरू करेगी एडॉप्ट ए फ्लाईओवर नीति, प्रस्ताव हो रहा तैयार
विज्ञापन

निजी कंपनियां, गैर-लाभकारी संगठन व अन्य संस्थाएं करेंगी देखभाल
----------
100 से अधिक फ्लाईओवर में हैं राजधानी में


अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने फ्लाईओवरों को सुंदर व नीचे की जगह को उपयोगी बनाने के लिए एडॉप्ट ए फ्लाईओवर नीति शुरू करने की योजना बनाई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत निजी कंपनियां, गैर-लाभकारी संगठन और अन्य संस्थाएं फ्लाईओवरों को गोद लेकर देखभाल और सौंदर्यीकरण करेंगी।


राजधानी में पीडब्ल्यूडी के तहत 100 से अधिक फ्लाईओवर हैं जिनके नीचे कचरा और अतिक्रमण है। नई नीति के जरिये इन क्षेत्रों का बेहतर उपयोग होगा। इसके तहत पीडब्ल्यूडी टेंडर जारी करेगा और चुनी गई कंपनियां एक पैकेज में पांच फ्लाईओवर गोद ले सकेंगी। हालांकि, फ्लाईओवरों की मरम्मत और रखरखाव का जिम्मा पीडब्ल्यूडी का ही होगा। अधिकारियों ने बताया कि कंपनियां इन जगहों को साफ रखेंगी, अतिक्रमण व दीवारों से गंदगी हटाकर हरियाली बढ़ाएंगी। फ्लाईओवर के नीचे की जगह को खेल का मैदान, ओपन जिम या लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जा सकता है। खंभों और दीवारों पर स्ट्रीट आर्ट से फ्लाईओवरों को आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे दिल्ली की सड़कों की सुंदरता बढ़ेगी। पीडब्ल्यूडी इस नीति का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसका लक्ष्य दक्षिण और बाहरी दिल्ली सहित सभी क्षेत्रों में फ्लाईओवरों और सड़कों को सुंदर बनाना है। कंपनियों को एक साल के लिए अनुबंध दिए जाएंगे और बेहतरीन काम के लिए गोल्ड और प्लेटिनम रेटिंग दी जाएगी। यदि सफलता मिली तो सबवे और अंडरपास भी इस नीति में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पीडब्ल्यूडी 1,400 किमी सड़कों, फ्लाईओवरों और अंडरपास का रखरखाव करती है। आप सरकार के कार्यकाल के दौरान लाजपत नगर फ्लाईओवर के नीचे बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम और योग क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने इसे खारिज कर दिया था।



राजस्व अर्जन की नीति पर चल रहा काम

फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर विज्ञापन के जरिये राजस्व अर्जन की नीति पर काम चल रहा है। यह योजना मंजूर हो चुकी है और अब एमसीडी के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। साथ ही, सड़कों, फुटपाथों और नालियों की सफाई के लिए पीडब्ल्यूडी ने ड्रेनेज और सफाई अनुबंध नियमों में बदलाव किया है। अब ठेकेदारों को 24 घंटे में नालियों से मलबा और गाद हटानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article