फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Floods in Himachal stop the supply of apples

Noida News: हिमाचल में बाढ़ से सेब की आवक बंद

Sun, 07 Sep 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 07 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Floods in Himachal stop the supply of apples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिमाचल व जम्मू में आई बाढ़ के कारण जिले की सब्जी मंडियों में इस समय सेब आना बंद हो गया है। आढ़तियों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ के बाद सड़कों पर हुए भूस्खलन के कारण पिछले करीब 10 दिन से रास्ते बंद है। इस कारण न तो जिले की सब्जी मंडियों में हिमाचल प्रदेश से सेब आ रहा है और न ही जम्मू से।

दूसरा यह भी है कि इस समय सेब की सप्लाई न होने के चलते इस फल के दामों भी 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। वहीं, आढ़तियों का कहना है कि वे ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए इस समय दिल्ली की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की ओर रुख करने के कारण किराया भी अधिक देना पड़ रहा है और थोक में भी अधिक दाम सेब के फल के लिए देने पड़ रहे हैं। ऐसे में इस समय जिले में महज 20 से 30 प्रतिशत तक सेब ही आ रहा है। इसे ग्राहकों को जरूरत जहां पूरी नहीं हो पा रही। वहीं, व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। सेब के व्यापारी व आढ़ती लक्की ने बताया कि इस समय हिमाचल और जम्मू से सेब की आवक नाम मात्र ही है। यह भी केवल उसी इलाकों से आ रहा है, जिन इलाकों में जाने के लिए सड़कों की हालत ठीक स्थिति में है और चंडीगढ़ तक गाड़ियों के आने की स्थिति में ही सेब आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed