फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flights to several new cities from Noida Airport will commence in October.

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से अक्तूबर में कई नए शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें

Tue, 22 Sep 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Flights to several new cities from Noida Airport will commence in October.
एयरलाइंस कंपनियां सितंबर के अंतिम सप्ताह तक विंटर शेड्यूल जारी करेंगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अक्तूबर से कई नए शहरों को जोड़ने के लिए एयरलाइंस कंपनियां तैयारी कर रही हैं। एयरलाइंस कंपनियां सितंबर के अंतिम सप्ताह तक विंटर शेड्यूल जारी करने वाली हैं। इस शेड्यूल में यात्रियों को नए शहरों के लिए उड़ानों की सौगात देने की तैयारी चल रही है। हालांकि बीते कुछ दिनों में एयरपोर्ट से कई उड़ानों को बंद किया गया है, लेकिन इसकी भरपाई आने वाले महीनों में हो जाएगी।
एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद 15 जून से एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। वर्तमान में सिर्फ दो एयरलाइंस ही एयरपोर्ट से उड़ान की सुविधा दे रही हैं। सबसे पहले इंडिगो ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू की थीं, जिसके बाद अकासा एयर ने यहां से सेवाएं शुरू कीं। एयरपोर्ट से शुरुआती चरण में 17 शहरों के लिए उड़ानें शुरू हुई थीं, लेकिन यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने चंडीगढ़, बंगलुरू और नवी मुंबई की उड़ानों को बंद कर दिया था। हालांकि नवीं मुंबई के लिए 1 अक्तूबर से अकासा की उड़ान दोबारा शुरू होने जा रही है। वहीं एयर कंपनी ने कई और शहरों के लिए उड़ान की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


बंगलुरू, चंडीगढ़ और नवी मुंबई की बंद हुई थीं उड़ानें
एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के तुरंत बाद ही अकासा ने बंगलुरु और नवी मुंबई की उड़ानें शुरू की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही बंगलुरू की उड़ान को स्थगित कर दिया गया था। वहीं जुलाई माह में कंपनी ने नवी मुंबई की उड़ान को भी स्थगित कर दिया था और मुंबई के लिए दो नई उड़ानें शुरू कर दी थीं। इसके बाद इंडिगो ने भी जुलाई में ही चंडीगढ़ जाने वाली अपनी उड़ान को स्थगित कर दिया था। इसके बाद इंडिगो ने जम्मू के लिए उड़ान शुरू की थी, जो लगातार चल रही है। फिर अकासा ने सितंबर में ही मुंबई जाने वाली अपनी वाली अपनी रात की उड़ान बंद कर दी। यह उड़ान रात 9:05 बजे की थी, जिसे सितंबर से बंद कर दिया गया था। वहीं दोपहर 2:05 बजे मुंबई जाने वाली अकासा की उड़ान भी सिर्फ 30 सितंबर तक के लिए ही है। 1 अक्तूबर से नवी मुंबई की उड़ान दोबारा शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने अभी तक शुरू नहीं की उड़ान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से शुरुआत में तीन एयरलाइंस कंपनियों के साथ करार किया गया था। इसमें इंडिगो और अकासा के साथ एयर इंडिया भी शामिल थी। इंडिगो और अकासा तो नोएडा से उड़ानें शुरू कर चुकी हैं, लेकिन एयर इंडिया ने अभी तक यहां से उड़ान नहीं शुरू की है। माना जा रहा है कि विंटर शेड्यूल आने पर एयर इंडिया की ओर से भी उड़ानों की घोषणा हो सकती है।


उड़ान बढ़ाने के लिए लगातार चल रहा है प्रयास
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अभी सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता है, जिसे आने वाले समय में 7.2 करोड़ तक बढ़ाया जाएगा। जून में यहां से 204 उड़ानें हुई थीं और 20,522 लोगों ने उड़ान भरी थी, जबकि जुलाई में 1044 उड़ानें हुईं और 76,593 लोगों ने उड़ान भरी थी। हालांकि अगस्त में भी यह संख्या पहले से बढ़ी, लेकिन उड़ान कंपनियों के उम्मीद के अनुसार नहीं रही जिसके चलते उड़ानों को स्थगित किया गया। अब एयरपोर्ट प्रबंधन उड़ानों को दोबारा रफ्तार देने के लिए काम कर रहा है। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। वहीं घरेलू उड़ानों को बढ़ाने के लिए भी विमान कंपनियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अक्तूबर में कई नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed