{"_id":"6869318708f343bc41007ee7","slug":"flights-from-noida-airport-will-start-in-november-nandi-grnoida-news-c-23-1-lko1064-67273-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में शुरू हो जाएगी नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान : नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में शुरू हो जाएगी नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान : नंदी
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री का दावा, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट पूरी तरह हो जाएगा तैयार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवंबर में उड़ान शुरू हो जाएगी और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट पूरी तरह बन जाएगा। ये दावे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने शनिवार को किए। वह यहां यमुना प्राधिकरण की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे थे।
नंदी ने कहा कि एयरपोर्ट पूर्व की सरकारों के लिए केवल चुनावी एजेंडा था। चुनाव आते राजनीतिक दलों को जेवर एयरपोर्ट की याद आ जाती थी। हमारी सरकार आई तो जेवर एयरपोर्ट पर काम शुरू कराया। आठ साल में अब यह बनकर तैयार हो रहा है। नवंबर में इसका काम पूरी तरह खत्म भी हो जाएगा और जनता के लिए उपयोगी बनेगा। इसकी समीक्षा भी नियमित रूप से अधिकारी कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि भारत में इंडस्ट्री के लिए सबसे बेहतर डेस्टिनेशन के रूप में नोएडा उभरा है। यूपी की छवि भी इससे बनी है। भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और यूपी वन ट्रिलियन इकोनॉमी जल्दी बनेगा। उन्होंने कहा कि नोएडा का जेवर है यमुना प्राधिकरण और यूपी का मुकुट नोएडा है।
विज्ञापन
इनसेट-
फिल्म सिटी से अच्छी खबर जल्द
मंत्री ने कहा कि फिल्म सिटी सरकार की प्राथमिकता की परियोजना है। इसे तीन चरण में विकसित किया जाना है। कंपनी से तीनों फेज का फ्लो चार्ट मांगा गया है। इसकी समीक्षा भी हर महीने होगी, जिससे पता चले कि क्या काम अब तक हुआ? जल्द ही फिल्म सिटी को लेकर अच्छी खबर भी सामने आने वाली है।