फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flight will start from the one runway in 2023-24

2023-24 में एक रनवे से ही शुरू होगी उड़ान

Fri, 18 Oct 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Flight will start from the one runway in 2023-24
2023-24 में एक रनवे से ही शुरू होगी उड़ान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से 2023-24 में हवाई सफर एक ही रनवे से शुरू होगा। बाद में यात्री बढ़ने पर दूसरा रनवे तैयार किया जाएगा। यह 2050 तक के यात्रियों की जरूरत को पूरा करेगा।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि दो रनवे के एयरपोर्ट के निर्माण को यात्रियों की संख्या के आकलन के आधार पर चार हिस्सों में बांटा गया है। 2023-24 में शुरू होने पर पहले साल करीब 1.20 करोड़ यात्रियों के सफर करने का आकलन है। इसे देखते हुए एक रनवे से सफर शुरू कर दिया जाएगा। इसका दूसरा हिस्सा 2031-32, तीसरा हिस्सा 2036-37 और चौथा हिस्सा 2040-50 के बीच तैयार होगा। सीईओ ने बताया कि 2031-32 में यात्रियों की संख्या करीब तीन करोड़ सालाना होगी। इसी तरह 2036-37 में यात्रियों की संख्या पांच करोड़ और 2040 से 50 के बीच सात करोड़ होने का अनुमान है। दो रनवे के एयरपोर्ट से यह जरूरत पूरी हो जाएगी। इस एयरपोर्ट को बनाने के लिए जिस कंपनी का चयन होगा, वह फिलहाल एक ही रनवे से उड़ान शुरू करेगी और जरूरत के हिसाब से दूसरे रनवे और टर्मिनल का निर्माण करेगी। इस अवधि में यदि यात्रियों की संख्या आकलन से अधिक होती है तो तीसरे और चौथे रनवे का निर्माण शुरू होगा। तीसरे और चौथे रनवे को बनाने वाली कंपनी का चयन भी ग्लोबल टेंडर के जरिए होगा।
विज्ञापन

दो रनवे के साथ ही बनेगा कार्गो व एमआरओ
नोएडा एयरपोर्ट के दो रनवे बनने के साथ ही कार्गो का भी निर्माण होगा। इसे बनाने वाली कंपनी से करार किया जाएगा। सीईओ ने बताया कि 2023-24 में कार्गों सेवा के तहत 32 मिट्रिक टन घरेलू सहित 727 मिट्रिक टन उत्पादों की ढुलाई अंतरराष्ट्रीय उड़ान से होगी। इसी तरह 2049-50 में घरेलू उत्पाद की ढुलाई 750 मिट्रिक टन और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के तहत 3511 मिट्रिक टन की ढुलाई होगी। इन दो रनवे के निर्माण के साथ ही एमआरओ (मेनटेनेंस रिपेयर एंड ओवरहालिंग) सेंटर का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed