फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   flats and shops of Wave Mega City Center will be auctioned

Noida News: वेव मेगा सिटी सेंटर के 111 फ्लैट व दुकानें होंगी नीलाम

Wed, 10 May 2023 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
flats and shops of Wave Mega City Center will be auctioned
वेव मेगा सिटी सेंटर के 111 फ्लैट और दुकानें होंगी नीलाम
विज्ञापन

यूपी रेरा को आरसी का पैसा नहीं देने पर जिला प्रशासन ने कुर्क की है संपत्ति, कई और बिल्डरों पर कार्रवाई की तैयारी

- पहले चरण में 29 मई को बिल्डर की 38 संपत्तियों को किया जाएगा नीलाम
- बाकी 73 संपत्ति का कराया जा रह मूल्यांकन, कई अन्य बिल्डर की संपत्ति भी नीलाम
- तीन बिल्डरों की गिरफ्तारी का वारंट भी जारी, चुनाव के बाद सील होंगे कई प्रोजेक्ट

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर के 111 फ्लैटों और दुकानों को नीलाम करेगा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा नहीं देने पर प्रशासन ने बिल्डर की इन संपत्ति को कुर्क किया है। पहले चरण में 29 मई को 38 फ्लैट और दुकानों को नीलाम कराया जाएगा, बाकी संपत्ति का मूल्यांकन कराया जा रहा है। बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 123.55 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, प्रशासन कई अन्य बिल्डरों की संपत्ति को भी नीलाम कराने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा भी कई और बिल्डर इसी तरह रडार पर है और अगले सप्ताह तक पर उन पर भी नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।
पिछले माह जिला प्रशासन ने 101 बिल्डर से यूपी रेरा की आरसी का 503 करोड़ रुपये वसूलने का अभियान शुरू किया था। सभी बिल्डरों के घर व कार्यालयों पर मुनादी कराकर 24 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन बिल्डरों पर उसका असर नहीं हुआ। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद सुपरटेक के एमडी को हिरासत में लिया गया है। बिल्डर ने दस दिन में करीब सात करोड़ की आरसी का पैसा देने का वादा किया। इसके बाद प्रशासन ने बिल्डर को छोड़ दिया।
विज्ञापन

अब प्रशासन ने वेव मेगा सिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। दादरी तहसील में बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 123.55 करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा है। आरसी का पैसा वसूलने के लिए प्रशासन बिल्डर की 111 संपत्ति को कुर्क कर चुका है। अब प्रशासन ने कुर्क संपत्ति को नीलाम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि पहले चरण में 38 संपत्तियों को नीलाम कराया जाएगा। इनकी नीलामी 29 मई को होगी। इन 38 संपत्ति की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। नीलामी सफल होने से प्रशासन को बड़ी धनराशि मिलेगी। उस धनराशि से खरीदारों का पैसा लौटाया जाएगा। बिल्डर की बाकी 73 संपत्ति का सब रजिस्ट्रार से मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन होने के बाद उन संपत्ति को भी नीलाम किया जाएगा। वहीं, कई अन्य बिल्डरों की संपत्ति को भी नीलाम किया जाएगा। उनकी संपत्ति का भी मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन होने के बाद नीलामी की तिथि अगले सप्ताह में घोषित कर दी जाएगी।
---
29 मई को सामान्य नीलामी होगी

जिले में सामान्य नीलामी नहीं होने के कारण प्रशासन ने शासन को ई-नीलामी कराने का प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने ई-नीलामी को मंजूरी दे दी, लेकिन जिले में ई-नीलामी सफल नहीं हो सकी। अब प्रशासन फिर से सामान्य नीलामी की प्रक्रिया को अपना रहा है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि 29 मई को सामान्य नीलामी होगी।

---

45 लाख से लेकर 2.68 करोड तक की है संपत्ति

प्रशासन वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर की जिन संपत्तियों को नीलाम कर रहा है। बाजार में उनकी कीमत 45 लाख रुपये से लेकर 2.68 करोड रुपये है। सभी संपत्ति नोएडा सेक्टर-18 स्थित बिल्डर के प्रोजेक्ट वेव फर्स्ट सिल्वर टावर में है। इस कारण प्रशासन को नीलामी सफल हाेने की उम्मीद है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। विक्रेता को संपत्ति की कुल कीमत का 25 प्रतिशत धनराशि उसी दिन जमा करानी होगी, अगर बाकी धनराशि समय पर जमा नहीं की तो जमा धनराशि भी जब्त कर ली जाएगी।

---

तीन बिल्डर को गिरफ्तार करने का वारंट जारी

दादरी तहसील की टीम ने आरसी का पैसा जमा नहीं कराने पर तीन बिल्डरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए है। इनमें रुद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट, जतस्या और अंतरिक्ष बिल्डर शामिल हैं। इन तीनों बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का करीब 26 करोड़ रुपये बकाया है। अफसरों ने बताया कि टीम बिल्डरों की तलाश कर रही है, अगर पैसा नहीं दिया तो जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, जेपी, लॉजिक्स ग्रुप व महागुन समेत कई बिल्डरों के प्रोजेक्टों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। निकाय चुनाव खत्म होने के बाद वसूली की कार्रवाई तेज की जाएगी।

---
वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर आरसी का पैसा जमा नहीं कर रहा है। अब बिल्डर की संपत्ति को नीलाम कर आरसी की धनराशि की वसूली की जाएगी। अन्य बिल्डरों की संपत्ति का भी मूल्यांकन कराया जा रहा है। उनको भी नीलाम कराया जाएगा। निकाय चुनाव के बाद वसूली की कार्रवाई तेज होगी। - आलोक गुप्ता, एसडीएम दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed