{"_id":"6abe6c2b1ca0ed42a303b2b4","slug":"flat-flooded-after-fire-pipe-burst-noida-news-c-23-1-lko1064-107857-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फायर पाइप फटने से फ्लैट में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फायर पाइप फटने से फ्लैट में भरा पानी
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के किंग्सवुड सोसायटी के डी4 टावर में फायर पाइप फटने से घर में भरा पानी। स्रोत निवा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स की किंग्सवुड सोसाइटी के डी-4 टावर में फायर सिस्टम का पाइप फटने से एक फ्लैट में बड़ी मात्रा में पानी भर गया। इससे फर्नीचर और अन्य सामान खराब हो गया। घटना के बाद निवासियों ने सोसाइटी के फायर सिस्टम की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
निवासी दिलीप ने बताया कि पाइप फटने से फ्लैट में पानी भर गया और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि निवासी पहले भी फायर पाइप और सिस्टम के उपकरणों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि बिना किसी आपात स्थिति के पाइप फटना सिस्टम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।
निवासियों ने पाइप, वाल्व, जॉइंट, पंप और हाइड्रेंट समेत सभी उपकरणों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही, प्राधिकरण और जिलाधिकारी से मामले की जांच कर खामियां मिलने पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।