फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five vehicles collide on KMP Expressway, two people burnt alive in fire

Noida News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर पांच वाहन टकराए, आग लगने से दो लोग जिंदा जले

Mon, 19 Jan 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles collide on KMP Expressway, two people burnt alive in fire
तावडू उपमंडल के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

डंपर-कंटेनर में लगी आग, 6 किमी तक लगा लंबा जाम
राजस्थान निवासी चालक व खलासी जिंदा जले
संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नूंह जिले तावडू उपमंडल के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह करीब 8 बजे पांच वाहन आपस में टकरा गए। गांव सबरस और गुढ़ी के बीच हुए हादसे में डंपर और अमेजन कंपनी का माल ले जा रहे कंटेनर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से डंपर चालक राकेश (27) निवासी जिला सीकर (राजस्थान) और खलासी देशराज निवासी अलवर जिंदा जल गए। बताया गया है कि एक बड़े वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पांच भारी वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब 6 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही धुलावत ट्रैफिक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार और मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। वाहनों के चालकों और सवारियों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का कंटेनर गुरुग्राम से लखनऊ जा रहा था, जिसमें कपड़े, जूते, मोबाइल आदि सामान भरा था। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। क्रेन और जेसीबी की मदद से जली हुई गाड़ियों को सड़क से हटाया गया। एक्सप्रेसवे पर लगे करीब 6 किलोमीटर लंबे जाम को हटाने और यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस को 4 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने से करीब सवा करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया। कंटेनर मालिक अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कराया। कुछ बचा हुआ सामान ट्रैक्टर से सुरक्षित ले जाया गया, हालांकि स्थानीय भीड़ ने कुछ सामान उठा लिया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। तावडृ डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। दो वाहनों में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed