फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five teams will be deployed to inspect private buses.

Noida News: निजी बसों की जांच के लिए तैनात होंगी पांच टीमें

Tue, 20 Oct 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Five teams will be deployed to inspect private buses.
- ऑपरेशन कवच आज से फिर शुरू, फिटनेस, परमिट और आपातकालीन निकास की होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। निजी बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग बुधवार से ऑपरेशन कवच फिर शुरू करेगा। अभियान के तहत पांच प्रवर्तन टीमें परी चौक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, सेक्टर-62, महामाया फ्लाईओवर, जीरो प्वाइंट और प्रमुख मार्गों पर बसों की जांच करेंगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। टीमें बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और आपातकालीन निकास की जांच करेंगी। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और परमिट की शर्तों का पालन भी देखा जाएगा। नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक सामान और पार्सल ले जाने वाली बसों पर भी नजर रहेगी।

विभाग के अनुसार, दिल्ली से नोएडा होकर गुजरने वाली एक हजार से अधिक निजी बसों का डाटा तैयार किया गया है। सुरक्षा मानकों में कमी वाली बसों की विशेष निगरानी होगी। खामी मिलने पर संबंधित संचालक की अन्य बसों की भी जांच की जा सकती है। इससे पहले नौ से 11 अक्तूबर तक चले अभियान में 47 बसें जब्त की गई थीं और 76 के चालान किए गए थे। जब्त बसों का तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र और पंजीकरण पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed