फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five smugglers arrested for importing OG ganja from Thailand and selling it to students

Noida: थाइलैंड से ओजी गांजा मंगवाकर छात्रों को बेचने वाले पांच तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का गांजा बरामद

Tue, 03 Jun 2025 05:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Jun 2025 05:07 AM IST
सार

पुलिस ने अभी पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं छठे आरोपी के बारे में पुलिस को पता चला है। इस गिरोह में अधिकतर लोग अशिक्षित हैं। सरगना चंदन भी अनपढ़ है। पकड़े गए आरोपियों में केवल बंटी कुमार ही पढ़ा लिखा है।

विज्ञापन
Five smugglers arrested for importing OG ganja from Thailand and selling it to students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

थाइलैंड व शिलांग से ओजी गांजा मंगवाकर नोएडा व एनसीआर में छात्रों को आपूर्ति करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली फेज टू पुलिस व सीआरटी ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 50 लाख रुपये से अधिक का गांजा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि थाइलैंड से नॉर्थ ईस्ट के रास्ते ओजी गांजा आता है। इसके बाद चिह्नत शहरों में इसकी सप्लाई की जाती है। तस्करों की पहचान मामूरा निवासी चंदन राव, पश्चिम बंगाल के अबुलमोदी निवासी सूरज राव, बुलंदशहर के अनूप शहर निवासी बंटी कुमार, दिल्ली के तुगलकाबाद के शमीम और तिगरी निवासी अजीम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि कोतवाली फेज-2 पुलिस व सीआरटी टीम को इनपुट मिला था कि शहर में ओजी, मैंगो और शिलॉग गांजे की तस्करी हो रही है। इसके बाद पुलिस की टीम ने सोमवार को पांच गांजे तस्कर को दबोच लिया। आरोपी सूरज राव गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना है। पूछताछ में पता चला कि सरगना ओजी गांजा थाइलैंड से मंगाता था। वहीं शिलांग व मैंगो गांजा शिलांग व पहाड़ी क्षेत्रों से मंगाया जाता था। इसके बाद इसकी पैकिंग महंगे रैपर में की जाती थी। फिर थोक व्यापारी को इसकी आपूर्ति की जाती थी। गिरोह के सदस्य भी गांजे को बेचते हैं और तीन से चार गुना तक मुनाफा कमाते हैं। थाइलैंड से गांजा किस माध्यम से और कैसे मंगाया जाता था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनपढ़ है गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना
पुलिस ने अभी पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं छठे आरोपी के बारे में पुलिस को पता चला है। इस गिरोह में अधिकतर लोग अशिक्षित हैं। सरगना चंदन भी अनपढ़ है। पकड़े गए आरोपियों में केवल बंटी कुमार ही पढ़ा लिखा है। उसने स्नातक तक की पढ़ाई की हुई है। बाकी चारों सदस्य अशिक्षित हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े चेन के बारे में पता लगा रही है।


कॉलेज व विश्वविद्यालयों में ओजी गांजे की डिमांड
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओजी गांजा की एक पुड़िया आठ से दस हजार में मिलती है। यह उन्नत किस्म का गांजा होता है। इस कारण इसकी डिमांड कॉलेज व विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के बीच ज्यादा है। आरोपियों के पास से दो किलो ओजी गांजा, आठ किलो शिलांग गांजा और 16.5 किलोग्राम मैंगो गांजा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed