{"_id":"61cb25db0bb4555c2f438e7f","slug":"five-robbers-of-harduaganj-gang-arrested-in-encounter-noida-news-noi6238570152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में हरदुआगंज गिरोह के पांच लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में हरदुआगंज गिरोह के पांच लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल बदमाश दीपक। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले हरदुआगंज गिरोह के पांच बदमाशों को एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गिरोह सरगना दीपक के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश लूटपाट करने के लिए निकले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जेपी पुस्ता कट के पास स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गिरोह सरगना दीपक कार से उतरकर भागने लगा, लेकिन पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं, खुद को घिरता देख बाकी बदमाश हाथ खड़े करते हुए कार से बाहर निकल आए। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के हरदुआगंज थानाक्षेत्र के आजमाबाद निवासी दीपक उर्फ डीके चौहान, सुमित चौहान उर्फ बाबा, पुनीत उर्फ पप्पू, विजय उर्फ लाला और समीर खान के रूप में हुई। दीपक पर 15 से अधिक लूटपाट के मामले दर्ज हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे और कार बरामद की गई है।
उत्तराखंड में करनी थी पांच लाख की लूट
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह लूटपाट करने निकले थे। इसके बाद उत्तराखंड के खटीमा में मंगलवार को एक किसान से पांच लाख रुपये लूटने की साजिश रची गई थी। करीब छह घटनाएं आरोपियों ने स्विफ्ट डिजायर कार में लिफ्ट देकर की हैं। सभी घटनाएं सेक्टर-39 व एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र की हैं। आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट बदलकर वारदात की थीं।
विज्ञापन
40 दिन जेल में रहने के बाद फिर करने लगा वारदात
बदमाशों ने नोएडा में ऑटो चालक को गोली मारी थी और एक किसान से एक लाख रुपये लूटे थे। दनकौर पुलिस से अक्तूबर में मुठभेड़ हुई थी और उस समय भी दीपक गोली लगने से घायल हो गया था। 40 दिन तक जेल में रहने के बाद फिर से लूटपाट करने लगा। आरोपियों ने उत्तराखंड में कई लूट की घटनाएं की हैं।