{"_id":"5f6cea2f8ebc3ed97f0c16e6","slug":"five-robbers-arrested-in-encounter-at-rabupura-grnoida-news-noi5384174166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबूपुरा में मुठभेड़, पांच लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबूपुरा में मुठभेड़, पांच लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
रबूपुरा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लुटेरे।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा में मुठभेड़, पांच लुटेरे गिरफ्तार
रबूपुरा। थाना पुलिस ने तिरथली गांव के पास से मुठभेड़ के दौरान पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सौंदा गांव निवासी आशीष, शामली निवासी सुमित, नरसेना बुलंदशहर निवासी राहुल, आहार बुलंदशहर निवासी महेश प्रताप और खुर्जा निवासी इमरान के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बीटा-2 थानाक्षेत्र से लूटी गई कार बरामद की है। आरोपी यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को ओवरटेक कर लूटपाट करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों को तलाश रही है।
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को अलीगढ़ निवासी संदीप शर्मा चालक नरेश कुमार के साथ किसी काम से आगरा जा रहे थे। फलैंदा कट के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार में सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर संदीप शर्मा व उनके चालक से दो मोबाइल लूट लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। बीती रात थाना प्रभारी दिनेश यादव की टीम को सूचना मिली कि तिरथली रोड पर कार सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 4 बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लूटे गए मोबाइल आदि को इमरान को बेच देते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरोह बनाकर यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करते थे।