फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five people were beaten with sticks for bursting firecrackers.

Noida News: पटाखे चलाने पर लाठी-डंडों से मारपीट, पांच का चालान

Thu, 23 Oct 2025 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Five people were beaten with sticks for bursting firecrackers.
नोएडा। सेक्टर-9 में पटाखे चलाने पर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पांच आरोपियों का चालान किया गया है। कोतवाली फेज वन पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मामले में बृहस्पतिवार को गुलफाम, सद्दाम, मेहराज, युनूस व मुनीश का चालान किया गया है। दो लोगों का चालान पहले कर दिया गया था। सेक्टर-9 में रहने वाले बाबू प्रधान मदर डेयरी चलाते हैं और वह किसान एकता महासंघ के महानगर उपाध्यक्ष भी हैं। वह दीपावली की रात साथी के साथ दुकान पर सफाई कर रहे थे। उनका भाई अल्ला रक्खा पटाखे चला रहा था। इसी दौरान एक पटाखा पड़ोसी गुलाम रसूल की दुकान पर गिर गया। इस दौरान अनीस, मुनीश, रफ्फान, फैजान, शरीफ, अरमान, सलमान समेत पांच साथी आए और मिलकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed