{"_id":"673cacc8788443faef0cad0f","slug":"five-people-including-the-kingpin-who-stole-a-car-caught-in-one-and-a-half-minutes-noida-news-c-1-gnd1002-2333117-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डेढ़ मिनट में कार चुराने वाले सरगना समेत पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डेढ़ मिनट में कार चुराने वाले सरगना समेत पांच दबोचे
विज्ञापन
चोरी की पांच कारें बरामद, कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डेढ़ से दो मिनट में कार चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मंगलवार को गिरोह सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर पांच कारें बरामद की हैं। वहीं, कमिश्नर ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि दिवाली के दिन सेक्टर-27 में एक घर में चोरी हुई थी। बदमाश यहां से क्रेटा भी चुराकर ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर निठारी के पास एलिवेटेड रोड से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मांग पर कार चोरी करते थे। इनके तार पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और यूपी से जुड़े हैं। आरोपी अब तक 50 से अधिक वारदात अंजाम दे चुके हैं। आरोपी नंबर से छेड़छाड़ कर पंजाब का नंबर लगाकर कार आगे भेजते थे। आरोपियों की पहचान आगरा के जैदपुर निवासी विनोद कुमार, औरेया के कोठीपुर निवासी आदेश कुमार, गाजियाबाद के खोड़ा निवासी करन जाट, भटिंडा निवासी प्यारे लाल और राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी इंद्राज कुमार के रूप में हुई है। करन गिरोह का सरगना है। इस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। विनोद के खिलाफ अलग-अलग राज्यों के थानों में सात व आदेश पर 13 केस दर्ज हैं।
सभी बदमाशों की अलग जिम्मेदारी
सरगना करन ने साथियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दे रखी थी। करन व फरार नरेंद्र चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों को दोनों आरोपी आदेश के पास भेजते थे। आदेश इन्हें बेचता था। इसमें आदेश का साथी विनोद मदद करता था। प्यारेलाल और इंद्राज का काम चोरी के वाहनों को ग्राहकों के पास पहुंचाना था।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट की होगी कार्रवाई
एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि बदमाश कई साल से वाहन व घरों में चोरी कर रहे थे। सभी 5वीं से 8वीं पास हैं। गिरोह के बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इनकी चल और संपत्ति की पहचान की जाएगी। साथी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से लेकर अन्य राज्यों में दबिश दे रही है।