{"_id":"625dc2b1cdeece1e2115b8b8","slug":"five-new-industrial-clusters-will-be-formed-in-yamuna-authority-1-5-lakh-will-get-employment-noida-news-noi6436565200","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना प्राधिकरण में पांच नए औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे, डेढ़ लाख को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना प्राधिकरण में पांच नए औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे, डेढ़ लाख को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण सेक्टर-10 और आसपास की करीब 200 एकड़ जमीन पर पांच नए औद्योगिक कलस्टर बनाएगा। बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। इसमें लेदर पार्क, प्लास्टिक पार्क, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट पार्क, इलेक्ट्रिकल मोटर व्हीकल पार्क और ट्रांसपोर्ट पार्क शामिल है। पांचों औद्योगिक कलस्टर में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां खुलने से करीब डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अभी तक अपैरल, एमएसएमई, हैंडीक्राफ्ट, टॉय सिटी पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के रूप में पांच क्लस्टर का निर्माण जारी है। इनमें से चार क्लस्टर के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है। केवल मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए भू-आवंटन नहीं हो पाया है। जल्द ही इसकी योजना भी लांच की जाएगी। इनमें करीब 5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह अब पांच नए क्लस्टर तैयार किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह सेक्टर-10 और आसपास के सेक्टरों में बसाए जाएंगे। फिलहाल 200 एकड़ में पांचों क्लस्टर विकसित करने की योजना है हालांकि यदि कलस्टर में उद्यमियों की संख्या अधिक हो जाएगी तो उसका दायरा बढ़ाया जा सकेगा।
एक क्लस्टर में एक जैसे होंगे उद्योग
यमुना प्राधिकरण की योजना के मुताबिक एक क्लस्टर में एक तरह के उद्योग लगाने की अनुमति होगी। हर क्लस्टर में कुछ क्षेत्र खाली छोड़ दिया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 10 साल बाद भी अगर उस क्लस्टर में कोई उद्यमी निवेश करना चाहेगा तो उसे वहीं औद्योगिक इकाई खोलने के लिए प्लॉट उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्राधिकरण की ओर से हर क्लस्टर में करने की बात कही जा रही है।