{"_id":"6447fc893b8902fffb015e56","slug":"five-lakh-vehicles-will-be-difficult-due-to-diversion-on-expressway-noida-news-c-1-gnd1002-464956-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्सप्रेस वे पर डायवर्जन से पांच लाख वाहनों को होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्सप्रेस वे पर डायवर्जन से पांच लाख वाहनों को होगी मुश्किल
विज्ञापन
फोटो-- -
एक्सप्रेस वे पर डायवर्जन से पांच लाख वाहनों को होगी मुश्किल
- अंडरपास का काम पूरा करने के लिए आज से लागू होगा डायवर्जन प्लान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा, दिल्ली की ओर आने वाले करीब पांच लाख से अधिक वाहन चालकों की मुश्किलें बुधवार सुबह पांच बजे से बढ़ जाएगी। नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक विभाग ने एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-96 और सेक्टर-126 को जोड़ने के लिए अंडरपास निर्माण कार्य को तेज कर दिया है। इस वजह से ग्रेटर नोएडा परी चौक की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए करीब डेढ़ माह तक डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी।
वाहन चालकों की सुविधा के लिए अंडरपास से करीब 100 मीटर पहले सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। प्राधिकरण और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अधिक वाहनों को देखते हुए सर्विस रोड का चौड़ीकरण कर दिया गया है। हालांकि व्यस्त समय में निर्माण स्थल पर करीब दो से तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग से काफी संख्या में दिल्ली व नोएडा की तरफ जाने वाली लंबी दूरी की यात्री बसें, टूरिस्ट बसें और नौकरीपेशा रोज आना-जाना करते हैं। इस स्थिति में सर्विस रोड ट्रैफिक कितना साफ रहेगा यह तो डायवर्जन लागू होने के बाद ही पता चलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्लान-बी पर भी है तैयारी :
नोएडा ट्रैफिक विभाग और प्राधिकरण के अधिकारियों ने वाहनों के अधिक दबाव को कम करने के लिए प्लान-बी भी तैयार किया है। जिसके तहत सेक्टर-128 जेपी अस्पताल कट और सेक्टर-132 रायपुर गांव के समीप अंडरपास के समीप डायवर्जन का संकेतक लगाकर महामाया फ्लाईओवर के रास्ते नोएडा व दिल्ली की तरफ आने वाले वाहन चालकों को डायवर्ट किया जाएगा। इन दोनों अंडरपास से होकर वाहन चालक सेक्टर-44 पहुंचेंगे। इसके बाद सेक्टर-44 के रास्ते महामाया फ्लाईओवर और नोएडा, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे। करीब 99 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंडरपास के तैयार हो जाने से सेक्टर-44, 45, 46, 47, 48, 96, 97, 98, 99, 124, 125, 126, 127, 128 में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन....
सेक्टर-96 अंडरपास का काम तेजी से पूरा करने के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। करीब 300 मीटर के टुकड़े के ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालक सेक्टर-128 जेपी कट और सेक्टर-132 अंडरपास से सेक्टर-44 होकर नोएडा, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
-अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा