फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five cyber thugs arrested for many lakhs of rupees by creating fake website of Ram Janmabhoomi Trust

यूपी: राम जन्मभूमि ट्रस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में पांच साइबर ठग गिरफ्तार

Mon, 21 Jun 2021 11:01 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jun 2021 11:01 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार आरोपियों को नोएडा की एक अदालत में पेश करने के बाद अयोध्या ले जाया जाएगा। इस मामले में मुकदमा जनपद अयोध्या में दर्ज है और सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Five cyber thugs arrested for many lakhs of rupees by creating fake website of Ram Janmabhoomi Trust
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा व लखनऊ पुलिस की साइबर अपराध टीम ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों को नोएडा की एक अदालत में पेश करने के बाद अयोध्या ले जाया जाएगा। इस मामले में मुकदमा जनपद अयोध्या में दर्ज है और सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (साइबर अपराध) त्रिवेणी सिंह ने बताया कि थाना राम जन्मभूमि (जनपद अयोध्या) में 30 जनवरी 2021 को एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोप है कि राममंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर, कुछ लोग श्रद्धालुओं से ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही नोएडा तथा लखनऊ साइबर अपराध टीम ने सोमवार को सूचना के आधार पर आशीष गुप्ता, नवीन कुमार, सुमित कुमार, मार, अमित झा और और सूरज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो सिम कार्ड, 50 आधार कार्ड की छाया प्रति आदि बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानकारी प्राप्त की जा रही है कि धोखाधड़ी के इस मामले में और कौन कौन संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed