{"_id":"6054ee3c8ebc3e8d1c767dbe","slug":"five-arrested-for-illegal-construction-in-shahberry-grnoida-news-noi572379184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी में अवैध निर्माण करने पर पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी में अवैध निर्माण करने पर पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में शासन के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण पर रोक नहीं लग पा रही है। बिसरख कोतवाली में हाल ही में तैनात की गईं नई प्रभारी अनिता चौहान ने अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर केस दर्ज कराकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कराया है।
अनिता चौहान ने बताया कि अजनारा होम्स सोसाइटी के पीछे अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। अवैध निर्माण पाए जाने पर केस दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि राजनगर गाजियाबाद निवासी विजेंद्र चौधरी, बुलंदशहर के रहने वाले सुनील, सुपरवाइजर ओमवीर सिंह, विनोद कुमार, भोला प्रसाद अवैध रूप से मकान का निर्माण करा रहे थे। जबकि यहां दो अवैध भवन ढहने से हुए हादसे में नौ लोगों की जान जाने के बाद से निर्माण पर प्रतिबंध है। इस मामले में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तोमर की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी शाहबेरी में अवैध निर्माण की शिकायतें मिलती रही हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होते रहे हैं, लेकिन अवैध निर्माण पर गिरफ्तारी लंबे समय बाद हुई है।