फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First step taken to build Greno West Metro Corridor

ग्रेनो वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए बढ़ा पहला कदम

Wed, 29 Dec 2021 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
First step taken to build Greno West Metro Corridor
नोएडा। एक्वा लाइन से ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने के प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर का टेंडर पहली बार आगे बढ़ा है। मंगलवार को नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने पांच स्टेशनों के सिविल वर्क (ईंट, बालू आदि) के लिए टेंडर की फाइनेंशियल बिड खोली गई। जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड सबसे कम लागत में काम करने को तैयार है। कंपनी ने पांच एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण के लिए 592.99 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। वहीं, कंपनी अशोका ने 646.97 करोड़ की बोली लगाई थी।
विज्ञापन

एनएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक, 30 जून को बिड शुरू हुई थी। इसमें कुल तीन कंपनियां जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड, अशोका और सैम इंडिया शामिल हुई थीं। मंगलवार को बिड ओपन होने पर पता चला कि पांचों स्टेशनों के निर्माण के लिए जीआर ने सबसे कम लागत रखी है। इससे पहले ग्रेनो वेस्ट लाइन के लिए तीन टेंडर हुए हैं। तीनों में ही शर्त पूरी नहीं हो रही थीं। चौथी बार हुए टेंडर में तीन एजेंसियां शामिल हुईं थी।
विज्ञापन

1521 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान
सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के लिए बनने वाले पांच एलिवेटेड स्टेशनों के लिए करीब 1521 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें नोएडा सेक्टर-122 व 123, ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4 व इकोटेक सेक्टर-12 और ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-2 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों को निर्माण शुरू होने के बाद बाकी के काम का टेंडर करवाकर एजेंसी का चयन किया जाएगा। हालांकि, अभी प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर केंद्र की मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed